Anju Fatima: राजस्थान से वीजा लेकर पाकिस्तान गई अंजू ने नसरुल्लाह नाम के शख्स से धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था. उसके इस कदम को लेकर भारत और पाकिस्तान से अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे थे. 4 महीने के लंबे बवाल के बाद अंजू वापस भारत आई है. भारत आते ही उसका सामना सबसे पहले भारतीय खुफिया एजेंसियों से हुआ. अंजू को नसरुल्लाह वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आया था. वाघा बॉर्डर से अंजू को पहले आईबी और पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए ले गई, यहां उसने एजेंसियों को अपने भारत आने का मकसद बताया है. इसके बाद उसे भारत आने दिया गया और वह अमृतसर से फ्लाइट लेकर दिल्ली आई है.
जानकारी के मुताबिक यहां से अंजू अपने पिता के घर जाएगी, जो कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में है. दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही अंजू ने कहा है कि मैं सभी सवालों के जवाब देने को तैयार हूं लेकिन अभी कुछ नहीं बोलूंगी. जानकारी के मुताबिक वह अपने पति अरविंद से तलाक लेगी और बच्चों को भी पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेगी. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर वह भारत में कितने दिन तक रहने वाली है. बता दें कि अंजू अपने पति को धोखा देकर वीजा बनवाकर पाकिस्तान गई थीं.
बता दें कि इससे पहले एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के साथ इंटरव्यू के दौरान नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू अपने बच्चों के लिए हिंदुस्तान लौटी है क्योंकि उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है. अंजू का कहना है कि उसके पति ने उसे लेकर कई तरह के झूठ बोले हैं, जिसका वह एक एक करके पर्दाफाश करने वाली है. अंजू ने कहा है कि वह भारत आ गई है और अपने पति से लेकर बच्चों तक के सभी सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
अंजू ने पंजाब में खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में बताया था कि वह 31 जुलाई को पाकिस्तान गई थी और वहां उसने नसरुल्लाह से शादी कर ली थी. हालांकि वह नसरुल्लाह से अपनी शादी का कोई भी सबूत पुलिस या एजेंसियों को नहीं दिखा सकी है. उसने बताया कि उसने अपना नाम फातिमा रखा है. अंजू ने कहा है कि वह भारत अपने पति अरविंद से तलाक लेने के मकसद से आई है और वह अपने बच्चों को भी पाकिस्तान ले जाने का प्रयास करने वाली है.
-भारत एक्सप्रेस
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…