विकसित भारत की संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (30 नवंबर) विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अच्छी दवाई और सस्ती दवाई ये बहुत बड़ी सेवा है. जितने लोग मुझे सुन रहे हैं, उनसे मेरा आग्रह है कि जनऔषधि केंद्र के बारे में लोगों को बताइए. दवाइयों पर जो खर्च पहले 12-13 हजार का होता था, वह जनऔषधि केंद्र की वजह से सिर्फ 2-3 हजार हो रहा है यानी 10 हजार रुपये आपकी जेब में बच रहे हैं.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई तो इस योजना को लेकर बहुत से लोगों ने संदेह जताए थे. रमन अम्मा जी जैसी महिलाओं ने साबित कर दिया कि ड्रोन कृषि में तकनीक के दायरे से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण का भी एक प्रतीक बनकर उभरेगा. आप सभी पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं. विकसित भारत की इस संकल्प यात्रा में आप जैसी महिलाओं की भागीदारी बहुत ही अहम है.
यह भी पढ़ें- Virgin Atlantice Plane: दुनिया में पहली बार बिना ‘Fuel’ के विमान ने भरी उड़ान, लंदन से न्यूयॉर्क पहुंचा प्लेन
प्रधानमंत्री ने कहा, ” सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए. सरकारी नीतियां सांसदों के लिए पोस्टर बनाने के लिए नहीं हैं. सरकार की ओर से खर्च किया गया एक रुपया भी जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचना चाहिए. विकसित भारत संकल्प यात्रा के पीछे मेरा उद्देश्य उन लोगों के अनुभवों को जानना है जो पहले ही हमारी योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हैं और यह जानना है कि आगे किन लोगों को शामिल करने की आवश्यकता है. मोदी की गारंटी का लाभ सभी को मिलना चाहिए.”
पीएम मोदी ने अपनं संबोधन के दौरान कहा कि “मैं जो ये संकल्प यात्रा लेकर निकला हूं, इसके पीछे मेरा मकसद यही है कि जिनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, उनके अनुभव जानना है और जिनको नहीं मिला उन्हें 5 साल में उन योजनाओं का लाभ देना है. इसलिए देश के हर गांव में ‘मोदी के विकास की गारंटी’ की गाड़ी पहुंचने वाली है. आज ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के 15 दिन पूरे हो रहे हैं. हमने इस गाड़ी का नाम रखा था ‘विकास रथ’, लेकिन इन 15 दिनों में लोगों ने इसका नाम बदल कर ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ रख दिया है. मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आपको मोदी पर इतना विश्वास है. मैं भी आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपको दी हुई सभी गारंटियों को मैं पूरा करूंगा.”
-भारत एक्सप्रेस
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…