Rahul Gandhi का उत्तराखंड़ के सीएम पर बड़ा आरोप
देहरादून- उतराखंड की बीजेपी सरकार ने अंकिता मर्डर केस की जांच के लिए एसआईटी को आदेश दे दिए है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि अंकिता के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस अंकिता मर्डर केस की छानबीन कर रही है. अंकिता की हत्या का आरोपी पुलकित आर्य पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. लेकिन इन सब के बीच बीजेपी और कांग्रेस में सियासत जारी है. कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने अकिंता भंडारी हत्याकांड को लेकर BJP पर तीखा हमला बोल दिया है. देश मेंं क्न्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने केरल में कहा कि बीजेपी नेता के बेटे ने एक युवा लड़की को प्रोस्टिट्यूशन में जबदस्ती धकलेने की कोशिश की. जब उस लड़की ने इससे सख्त तौर पर मना किया तो वह प्रदेश की एक झील में मृत पाई गई.
कांग्रेस के नेता औऱ वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी के नेता और उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अंकिता मर्डर केस को लेकर बड़ा आरोप लगा दिया है. राहुल गांधी ने इस हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर कई बड़े सवाल खड़े किए है. Rahul Gandhi ने कहा कि सीएम धामी ने जानबूझ कर सबूतों को नष्ट कराया है. अंकिता के वाट्सएप चैट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेता का बेटा पुलकित आर्य होटल चला रहा था. वहां 15 हजार रुपये में रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही अंकिता को परेशान किया गया और उसे लगातार प्रोस्टिट्यूशन के लिए दबाव बनाया जा रहा था.
राहुल गांधी ने अकिंता मर्डर केस के बहाने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की महिलाओं को लेकर यही विचारधारा है. इस विचारधारा के साथ भाजपा कभी सफल नहीं हो सकती. राहुल की केरल में सभा के दौरान एक मिनट का मौन रखकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…