नीतीश ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री बताया
पटना– बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ही मुख्यमंत्री कह दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
पटना में नव नियुक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं मत्स्य विकास पदाधिकारियों के बीच मंगलवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इस दौरान, जब मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन प्रारंभ किया, उसी दौरान तेजस्वी को उन्होंने बिहार का मुख्यमंत्री कह दिया. नीतीश कुमार के जुबान फिसलने के बाद वहां बैठे लोग भी हैरान रह गये. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
इधर, BJP ने इस मामले पर अब चुटकी लेनी शुरू कर दी है. BJP प्रवक्ता निखिल आनंद ने इस बात पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने आश्रम जाने की तैयारी कर ली है. आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से संबोधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बता दिया है. उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार सिपहसलार ललन सिंह को लेकर आश्रम जायें.
इसके साथ ही निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार की घिग्घी बंध गई है, जुबान लड़खड़ा रही है, इसको पॉलिटिकल एम्नेसिया या पॉलिटिकल डिमेंशिया कह सकते हैं. नीतीश का कॉन्शियस और सबकॉन्शियस माइंड तेजस्वी को ही मुख्यमंत्री मानने लगा है. लगता है उन्होंने आश्रम जाने की तैयारी कर ली है.
-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…