Tamil Nadu News
Tamil Nadu News: तमिलनाडु की राजनीति कब किस तरफ जाएगी इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. कभी सीने पर्दे पर जलवा बिखेरने वाले विजय थलपति आज तमिलनाडु के सीएम की गद्दी पर विराजमान हैं. अब बीजेपी के लिए तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि अबतक तमिलनाडु में बीजेपी की कमान संभालने वाले युवा नेता अन्नामलाई बीजेपी को टाटा कहकर नई पार्टी बना सकते हैं. इन चर्चाओं को तब बल मिला जब उनके पोस्टर में बीजेपी की नीतियों का विरोध करता दिखाया गया है.
तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में कई जगहों पर अन्नामलाई के पोस्टर चस्पा किये गए हैं. इन पोस्टरों में अन्नामलाई की तस्वीर के नीचे लिखा गया है- निडर सोच की कोई सीमा नहीं होती.
जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही है कि अन्नामलाई या तो बीजेपी से नाराज चल रहे हैं या फिर बीजेपी को टाटा कहकर नई राजनीतिक पारी की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं.
बता दें कि, अन्नामलाई तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. जिसकी चर्चा सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं बल्कि पूरे देश में होने लगी. भारी राजनीतिक दबाव के बाद बीजेपी को सफाई तक देनी पड़ गई.
इस संबंध में अन्नामलाई से जब चेन्नई में पत्रकारों ने सवाल किा तो उन्होंने इसे इनकार नहीं किया. जिसके बाद अटकलें और तेज हो गईं. अन्नामलाई ने नई पार्टी के सवाल पर जवाब दिया कि आपलोग कृपया इंतजार करें हम दो दिनों में इस बारे में बैठक कर बात करेंगे.
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक आज वो बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे.
बीजेपी छोड़ने के संबंध में अन्नमलाई से जुड़ी आशंकाओं को लेकर पिछले हफ्ते से चर्चाएं हो रही हैं. उन्होंने हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उस अधिसूचना का विरोध करते हुए उसे वापस लेने का आग्रह किया था, जिसमें कहा गया था कि क्लास 9 से छात्र तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें- TMC में बड़ी बगावत के बाद अब खुद ‘दीदी’ ने चलाया चाबुक! दो विधायकों को पार्टी से निकाला, मची महा-खलबली
अपने एक्स पोस्ट में अन्नामलाई ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इस कदम से कई पैरेंट्स को धक्का लगा है. तमिलनाडु में कक्षा 6ठी से ही बच्चे अपनी पसंद की भाषाएं चुन लिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…