केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के मेगा कॉन्क्लेव में ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ विषय पर अपनी प्रेरक टिप्पणियां दीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को रेखांकित करते हुए महिलाओं के नेतृत्व में विकास, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों पर जोर दिया. साथ ही भारत एक्सप्रेस की तीसरी स्थापना वर्षगांठ पर दिल्ली में आयोजित इस मेगा कॉन्क्लेव में मंत्री ने मीडिया की भूमिका की सराहना की और कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता सरकार और जनता के बीच मजबूत पुल का काम करती है.
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि महिलाएं अब राष्ट्र निर्माण में सिर्फ भागीदार नहीं, बल्कि नेतृत्व कर रही हैं. मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर और रोजगार देने वाली बन रही हैं. 2 करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी हैं, लक्ष्य 8 करोड़ का है. 10 करोड़ से अधिक सेल्फ हेल्प ग्रुप्स ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं. बजट में सीमार्ट योजना से उनके उत्पादों को गांव से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने का प्रावधान है.
मंत्री ने बताया कि स्टेम में बेटियों की भागीदारी 43% हो गई है. हर जिले में स्टेम छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने का फैसला लिया गया है ताकि ड्रॉपआउट रुके. महिलाओं की वर्क फोर्स पार्टिसिपेशन 22% से बढ़कर 42% से ज्यादा हो गई है. नए श्रम कानूनों से सुरक्षित कार्यस्थल, मातृत्व लाभ और समान अवसर सुनिश्चित हुए हैं. ई-श्रम पोर्टल से अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर की महिलाओं को सोशल सिक्योरिटी मिल रही है, जबकि सीबॉक्स पोर्टल से कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायतें गोपनीय रूप से दर्ज हो रही हैं.
देश की 65% आबादी युवा है, और प्रधानमंत्री जी माय भारत पोर्टल, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी सोच को नीतियों में शामिल कर रहे हैं. स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस से युवा जॉब सीकर्स से जॉब क्रिएटर्स बन रहे हैं. खेलो इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’, ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के रुख पर सुधांशु त्रिवेदी का करारा तंज
अन्नपूर्णा देवी ने भारत एक्सप्रेस को बधाई देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो सरकार के कार्यों को नीचे तक पहुंचाता है, समाज को आईना दिखाता है और सकारात्मक राष्ट्र निर्माण को प्रेरित करता है. मेगा कॉन्क्लेव में उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मिलकर 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा करेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…