देश

काव्यांजलि: महाकवि नीरज सम्मान-2024 में बोले अन्नू कपूर- आज के संगीतकार साउंड रिकॉर्डिस्ट हैं, म्यूजिक कंपोजर नहीं

कवि, गीतकार और लेखक गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि के मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें फिल्म, राजनीति, खेल, मीडिया और उद्योग जगत की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं. भारत एक्सप्रेस क सीएमडी और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक उपेन्द्र राय ने फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

इस दौरान अन्नू कपूर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया. अन्नू कपूर ने कहा, “आज इस पवित्र पावन संध्या 19 जुलाई को हम यहां पर साक्षी हैं महाकवि नीरज सम्मान 2024 को जिस विभूति ने गौरवान्वित किया है वो हैं जावेद अख्तर साहब.” उन्होंने कहा कि हम फिल्म के लोग हैं और ये हमारी रोजी-रोटी है. हम कला का काम करते हैं स्मगलिंग का नहीं.”

हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी…गाने का जिक्र

अन्नू कपूर ने कहा कि पिछले 19 साल में केवल एक ऐसा गीत है जिसे सही-सही कोई भी गा सकता है और वो गीत जावेद अख्तर साहब ने लिखा है. वो गीत है ‘हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी, छांव है कभी, कभी है धूप जिंदगी.

“साउंड रिकॉर्डिस्ट हैं, म्यूजिक कंपोजर नहीं”

उन्होंने आगे कहा कि उस सरलता के अंदर जो दर्शन की मीमांसा छिपी है, वही इस गीत में है. जो हमारे लिए गर्व की बात है. लेकिन आज तथाकथित संगीतकार लाखों-करोड़ों रुपये लेते हैं, जिन्हें न मीटर की सेंस है, न स्कैनिंग की तमीज है, वो सिर्फ साउंड रिकॉर्डिस्ट हैं, म्यूजिक कंपोजर नहीं. इसलिए उन्हें दो लोगों का धन्यवाद करना चाहिए जिसमें एक जावेद अख्तर का नाम है. इसके साथ ही जिन महान विभूति (महाकवि गोपालदास नीरज) की याद में ये समारोह हो रहा है. उनका भी धन्यवाद ऐसे म्यूजिकल कंपोजर को करना चाहिए.

अन्नू कपूर, फिल्म अभिनेता

यह भी पढ़ें- काव्यांजलि: गीतकार जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से किया गया सम्मानित

गोपालदास नीरज की पंक्तियां सुनाईं

इसके साथ ही अन्नू कपूर ने गोपालदास नीरज की चंद पंक्तियों को सुनाते हुए अपना संबोधन समाप्त किया. ये लाइनें हैं- ये प्यासों की प्रेमसभा है, यहां संभलकर आना जी…जो भी आए यहां किसी का हो जाए दीवाना जी..ऐसा बरसे रंग यहां पर, जनम-जनम तक मन भीगे…फागुन बिना चुनरिया भीगे…सावन बिना भवन भीगे…और ऐसी बारिश होय यहां पर बचे न कोई ठिकाना जी….यहां न झगड़ा जात-पात का और न टंटा मजहब का…एक सभी की प्यास यहां पर, एक ही बस प्याला सबका…यहां पिया से मिलना हो तो परदे सभी हटाना जी…जो भी आए यहां किसी का हो जाए दीवाना जी.

गोपालदास ट्रस्ट के संरक्षक हैं सीएमडी उपेंद्र राय

बता दें कि ‘नीरज सम्मान समारोह’ का आयोजन भारत एक्‍सप्रेस के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय और गोपाल दास नीरज के पुत्र मृगांक प्रभाकर की ओर से किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में प्रेस क्लब के अलावा हिंदी अकादमी और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट भी शामिल था. सीएमडी उपेंद्र राय इस ट्रस्ट के संरक्षक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

12 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

16 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

31 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

37 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

56 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

59 minutes ago