भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराया (फोटो- IANS)
Women’s Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2024 के ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से मात दे दी है. इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और भारत ने उनकी पारी 19.2 ओवर में 108 रनों पर आउट कर दी थी. भारतीय टीम ने इस टारगेट को मात्र 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
भारत की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली और उनकी जोड़ीदार अनुभवी स्मृति मंधाना ने भी 31 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. नंबर तीन पर दयालन हेमलता हालांकि 14 रन बनाकर हो गईं. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज ने क्रमशः 5 और 3 रनों की नाबाद पारियां खेलकर भारत को जीत दिलाई. पाकिस्तान की ओर से सैयदा अरूब शाह ने 3 ओवर में केवल 9 रन देकर 2 विकेट लिए। नशरा संधू को 1 विकेट मिला.
इससे पहले पाकिस्तान की पारी के दौरान भारतीय गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने पाकिस्तान के ओपनरों के विकेट सस्ते में गिराते हुए गुल फिरोजा को 5 और विकेटकीपर मुनीबा अली को 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद श्रेयंका पाटिल ने आलिया रियाज को 6 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया. इसके बाद दीप्ति शर्मा की फिरकी का जादू चला और उन्होंने कप्तान निदा डार को 8 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
रेणुका सिंह ने सिदरा अमीन को आउट करके पाकिस्तान की आधी टीम को 61 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया. रेणुका ने इरम जावेद को अगली ही गेंद पर बगैर खाता खोले आउट कर दिया. इसी बीच तूबा हसन ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर आउट होने से पहले 19 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम ने इसके बाद पुच्छले क्रम को भी जल्दी से निपटाते हुए सैयदा अरूब शाह (2), नशरा संधू (0) और सादिया इकबाल (0) को आउट कर दिया. पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने निचले क्रम पर 16 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली.
भारत की ओर से रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट लिए. दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. राधा यादव एकमात्र गेंदबाज रहीं जिनको विकेट नहीं मिला.
ये भी पढ़ें- Women Aisa Cup: दांबुला में भिड़ेंगी पाकिस्तान और भारत की टीमें, 17 मैचों में 10 पर जीत दर्ज कर चुका है भारत
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…