देश

काव्यांजलि: नीरज सम्मान समारोह में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय का संबोधन, महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ को ऐसे किया याद

Bharat Express CMD Upendra Rai Speech: देश के महान कवि, गीतकार और लेखक गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि पर राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में ‘काव्यांजलि’ और ‘नीरज सम्मान समारोह’ का आयोजन हुआ. इसमें भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय सहभागी रहे. वे गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक भी हैं.

समारोह के दौरान भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने गोपालदास नीरज के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा, ‘एक दिन था, 2010 में 11 फरवरी… उस रोज इंदौर शहर में नीरज जी से मेरी पहली मुलाकात हुई. नीरज जी तब मंच पर अकेले थे. कवि सम्मेलन चलता रहा. उसी दौरान टेलीफोन से उनके पूरे परिवार से हमारा परिचय हुआ. तब का दिन था और अब हम एक परिवार की तरह ही रहते हैं. सुख-दुख बांटते हैं. हम हमेशा जुड़े रहते हैं.’

राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में काव्यांजलि कार्यक्रम में संबोधन के दौरान भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय.

गोपाल दास ‘नीरज’ के जीवन से जुड़ा अनूठा किस्सा

उन्होंने आगे बताया, ‘नीरज साहब के आखिरी दिनों में भी मेरी उनसे मुलाकात हुई थी. अब कार्यक्रमों में मैं हर बार नीरज साहब के जीवन से जुड़ा अनूठा किस्सा सुनाता हूं. नीरज साहब बहुत बड़े ज्योतिषी भी थे. कमाल के एस्ट्रोलॉजर थे. उनके एक दोस्त जो डॉक्टर थे, उनको कैंसर डिटेक्ट हुआ. इससे डॉक्टर साहब बड़े चिंतित हो गए. तब नीरज जी ने उनसे कहा कि तुम अपनी कुंडली दिखाओ! तब नीरज जी ने उनकी कुंडली देखी और बोले कि तुम्हें कैंसर जैसी बीमारी हो ही नहीं सकती. आप मेरे कहने पर दोबारा बीमारी की जांच कराओ. अगर कैंसर तुम्हें दोबारा निकल आया तो मैं जीवन में कुंडली देखना छोड़ दूंगा. तब डॉक्टर साहब ने दोबारा चेकअप कराया तो उनकी कैंसर की रिपोर्ट निगेटिव आई. महाकवि गोपालदास नीरज गुणों की खान थे.’

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने बताया कि नीरज साहब की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर ‘काव्यांजलि’ पिछले 6 सालों से हो रही है.

‘जावेद साहब बड़ी शख्सियत, मैं उनसे प्रभावित हुआ’

​गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर के बारे में CMD उपेंद्र राय ने कहा, ‘आज जावेद अख्तर साहब को सम्मानित किया गया. उसी प्रकार अन्नू कपूर साहब ने भी मंच की शोभा बढ़ाई. जावेद साहब बहुत बड़ी शख्सियत हैं. मैं कह सकता हूं कि मैंने अपने जीवन में कुछ वक्ताओं, जिनसे मैं प्रभावित हुआ हूं, उनमें मैं ओशो आचार्य का नाम सबसे पहले लेता हूं. दूसरे नंबर पर मैं अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेता हूं और तीसरे नंबर पर मैं जावेद अख्तर साहब का नाम लेता हूं. उनकी जो वाककला है, मर्मज्ञता है विषय के बारे में वो कमाल की है. चौथे नंबर पर मैं अपने बड़े भाई कुमार विश्वास का नाम लेता हूं. पिछले साल अन्नू कपूर साहब ने संबोधन दिया था. वो भी कमाल का था. मैं जिन्हें अब सुनता हूं, उनमें अन्नू कपूर भी हैं.’


काव्यांजलि कार्यक्रम से संबंधित पूरा वीडियो यहां देखिए-

यह भी पढ़िए: काव्यांजलि – महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के साथ जावेद अख्तर ने बताया दिल का रिश्ता, बोले- वो मेरी जिंदगी में पिरोए हुए हैं

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

2 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

8 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

27 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

30 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

44 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

48 minutes ago