Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

काव्यांजलि: गीतकार जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से किया गया सम्मानित

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक उपेन्द्र राय ने जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से सम्मानित किया.

गीतकार जावेद अख्तर को किया गया सम्मानित.

कवि, गीतकार और लेखक गोपाल दास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि के मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान गीतकार और ​पटकथा लेखक जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से सम्मानित किया गया.

जावेद अख्तर को किया गया सम्मानित

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट के संरक्षक उपेन्द्र राय ने जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से सम्मानित किया. इस दौरान जावेद अख्तर को सीएमडी उपेन्द्र राय ने एक लाख रुपये का चेक सम्मान स्वरूप सौंपा.

अन्नू कपूर को किया गया सम्मानित

इसके अलावा फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को भी काव्यांजलि कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया. अन्नू कपूर को भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें- Neeraj Samman Samaroh: महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के साथ जावेद अख्तर ने बताया दिल का रिश्ता, बोले— वो मेरी जिंदगी में पिरोए हुए हैं

गोपालदास ट्रस्ट के संरक्षक है सीएमडी उपेंद्र राय

‘नीरज सम्मान समारोह’ का आयोजन भारत एक्‍सप्रेस के चेयरमैन, एमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय और गोपाल दास नीरज के पुत्र मृगांक प्रभाकर की ओर से किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में प्रेस क्लब के अलावा हिंदी अकादमी और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट भी शामिल हैं. सीएमडी उपेंद्र राय इस ट्रस्ट के संरक्षक हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital