देश

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, चौथे दिन भी जारी मुठभेड़

Anti Naxal Operation Bijapur: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित बीजापुर के कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में पिछले चार दिनों से नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बल पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं. दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों को एमआई-17 हेलीकॉप्टरों के जरिये असला-बारूद, खाने-पीने का सामान और गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पेय पदार्थ लगातार पहुंचाए जा रहे हैं.

हाई अलर्ट पर पूरा इलाका

इलाके को पूरी तरह हाई अलर्ट पर रखा गया है. बीजापुर पुलिस लाइन में आईजी सुंदरराज पी., एसपी जितेंद्र यादव और ऑपरेशन के डीआईजी कमलोचन कश्यप हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. वहीं, हेलीपैड पर तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैयार स्थिति में तैनात हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन लिया जा सके.

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुणदेव गौतम भी शनिवार, 26 अप्रैल को बीजापुर पहुंचने वाले हैं ताकि ऑपरेशन की समीक्षा कर सकें. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 24 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गई थीं, जिनके शव जिला मुख्यालय लाए जा चुके हैं.

गृहमंत्री विजय शर्मा भी कर सकते हैं दौरा

ऑपरेशन अब भी पूरी ताकत के साथ जारी है. राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा भी बीजापुर का दौरा कर सकते हैं. पिछले सौ घंटों से जारी इस कार्रवाई को अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल अभियान बताया जा रहा है.

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मुठभेड़ में और भी कई नक्सली मारे गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी. जवान इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. पहाड़ी और कठिन भू-भाग के कारण नक्सली बिखर गए हैं, जिससे ऑपरेशन पूरा करने में समय लग रहा है.

भीषण गर्मी से 15 जवानों की तबीयत बिगड़ी

सुरक्षा बल टुकड़ियों में बंटकर अलग-अलग दिशाओं में नक्सलियों की तलाश कर रहे हैं और लगातार फायरिंग भी हो रही है. भीषण गर्मी के चलते 15 जवानों की तबीयत बिगड़ गई है, जिन्हें वेंकटापुरम (तेलंगाना) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य जवानों का इलाज भद्राचलम जिला अस्पताल में चल रहा है.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हेलीकॉप्टर से अतिरिक्त बल भी भेजा गया है. साथ ही जवानों के लिए असला-बारूद और खाने-पीने का सामान भी हवा के रास्ते पहुंचाया जा रहा है.

अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. अब तक तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जो पीएलजीए की कंपनी नंबर-एक से जुड़ी थीं. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. मुठभेड़ और लगातार गोलीबारी के कारण आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है.


ये भी पढ़ें- माछिल में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

6 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

6 hours ago