देश

UP News: मेरठ में घर पर फिलस्तीन का झंडा लगाने पर एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार… लोगों ने जताई थी आपत्ति

UP News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक तरफ व्यापारियों ने मेरठ बंद कर हमले का विरोध प्रदर्शन किया लेकिन दूसरी तरफ मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के तारापुरी में एक मकान मालिक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लगाने से विवाद उत्पन्न हो गया. दरअसल तारापुरी निवासी आजम ने अपने मकान पर फिलिस्तीन का झंडा लगाया जिसका एक पड़ोसी ने अपने मोबाइल के कैमरे से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसको लेकर लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद पुलिस ने थाना ब्रह्मपुरी में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

बता दें कि तारापुरी क्षेत्र स्थित एक मकान में फिलिस्तीन का झंडा लगा हुआ था. ये मकान आज़म का है जिसकी छत पर ये झंडा लगा हुआ था. फिलस्तीन का झंडा लगा देख एक स्थानीय युवक रिंकू चौहान ने इस मकान पर लगे झंडे का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने यह मामला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी, डीएम और भाजपा मुख्यालय के संज्ञान में लाया

पुलिस ने झंडा उतरवाया, आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान से झंडा उतरवाया. मकान मालिक आजम को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक मकान मालिक ने अपने मकान पर फिलिस्तीन का झंडा फहराया गया था जिसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आरोपों के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

2 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

4 hours ago