Anupriya Patel On Bharat Express Conclave 2026: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष कॉन्क्लेव में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की खास मौजूदगी देखने को मिली. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी और इंटरव्यू के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने उनसे सामाजिक न्याय, राजनीति और तकनीक से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे.
अपना दल की यात्रा और अपने राजनीतिक संघर्ष पर बात करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी की विरासत सामाजिक न्याय के संघर्षों से जुड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद से उनकी कोशिश लगातार यही रही है कि वह उनके अधूरे सपनों और संघर्षों को आगे बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई एक सतत प्रक्रिया है और देश में आज भी बड़ी आबादी ऐसे वर्गों की है जो दबे-कुचले और वंचित हैं.
अनुप्रिया पटेल ने आगे कहा कि अगर देश के महत्वपूर्ण सत्ता केंद्रों जैसे विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और मीडिया को देखा जाए तो वहां वंचित वर्गों की भागीदारी उनकी आबादी के अनुपात में बेहद कम है. ऐसे में सामाजिक न्याय की लड़ाई अभी भी जारी है और इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है.
अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने बताया कि जातीय जनगणना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी. इसके अलावा ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग भी कई वर्षों से उठ रही थी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया.
कार्यक्रम के दौरान CMD उपेंद्र राय ने जब गांवों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव और स्वास्थ्य क्षेत्र में इसके उपयोग को लेकर सवाल पूछा, तो अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां अन्य देशों से अलग हैं. देश की बड़ी आबादी और सीमित स्वास्थ्य संसाधनों को देखते हुए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बेहद जरूरी हो गया है.
उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन पर विशेष ध्यान दे रही है. भारत के अनोखे स्वास्थ्य चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एआई और आधुनिक तकनीकों को स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका, इजरायल और ईरान… जल रही है दुनिया! आचार्य विवेक मुनि ने बताया कैसे काम आएगी भगवान महावीर की ‘अहिंसा’
अनुप्रिया पटेल ने बताया कि ‘इंडिया एआई इंपैक्ट समिट’ के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में टीबी एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. उनके अनुसार, तकनीक और सामाजिक न्याय दोनों ही भारत के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…