देश

‘डाकिया’ क्यों बने थे केसी त्यागी? भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में खुला राज

KC Tyagi In Bharat Express Conclave: ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के तीसरे स्थापना दिवस पर दिल्ली में आयोजित ‘मेगा कॉन्क्लेव’ में देश के लोकतांत्रिक इतिहास और आपातकाल (Emergency) के दौर की कई अंदरूनी कहानियां सामने आईं. इस मेगा इवेंट में नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के तीखे और ऐतिहासिक सरोकार वाले सवालों का जवाब देते हुए JDU के दिग्गज नेता केसी त्यागी ने बताया कि कैसे जनता पार्टी के निर्माण के समय उन्होंने चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच एक ‘डाकिए’ (मैसेंजर) की भूमिका निभाई थी.

आपातकाल के बाद बनी थी जनता पार्टी की रूपरेखा

मंच से संवाद करते हुए केसी त्यागी ने आपातकाल के उस मुश्किल दौर का जिक्र किया जब जनसंघ के सभी बड़े नेता जेलों में बंद थे. उन्होंने बताया कि जब नेता जेल से छूटकर आ रहे थे, उस समय ओम प्रकाश त्यागी जनसंघ के राज्यसभा सांसद थे और उनके जरिए केसी त्यागी का जनसंघ के नेताओं से संवाद होता था. त्यागी ने एक बड़ा राजनीतिक राज खोलते हुए कहा, “जब जनता पार्टी बन रही थी, तब अटल जी और चौधरी चरण सिंह के बीच चिट्ठियों के आदान-प्रदान में मेरा भी एक छोटे से ‘डाकिए’ के रूप में इस्तेमाल होता था, नेता के रूप में नहीं.”

विपक्ष को साथ लेकर चलने की नीति

अटल जी के विनोदी स्वभाव और शासन करने की शैली को याद करते हुए त्यागी ने गाजियाबाद के घंटाघर की एक जनसभा का किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब अटल जी विदेश मंत्री के रूप में टोक्यो से लौटे थे, तब उन्होंने अपने भाषण से लोगों को खूब हंसाया था.

इसके साथ ही त्यागी ने वाजपेयी जी की लोकतांत्रिक सोच का उदाहरण देते हुए कहा कि अटल जी मानते थे कि सरकार में रहते हुए एकतरफा फैसले नहीं होने चाहिए. वाजपेयी जी का स्पष्ट मत था कि बहुमत में होने के बावजूद फैसले लेने में विपक्ष की भूमिका भी शामिल होनी चाहिए, तभी वे फैसले ज्यादा कारगर साबित होते हैं. इसी बीच सीएमडी उपेंद्र राय ने भी इंदिरा गांधी द्वारा अटल जी को ‘हिटलर’ कहे जाने का मशहूर किस्सा छेड़कर चर्चा को और रोचक बना दिया.

ये भी पढ़ें: केसी त्यागी ने बताया अटलजी का ‘मैजिक’, बोले- वो मेरे दल के नहीं, दिल के नेता थे

भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव का यह मंच भारतीय लोकतंत्र के उन ऐतिहासिक पलों को जीवंत करने में सफल रहा, जो आज की राजनीति के लिए एक बड़ा सबक हैं. केसी त्यागी द्वारा साझा किए गए अटल जी के ये किस्से और सीएमडी उपेंद्र राय के सटीक सवाल ‘भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव’ को एक ऐसा वैचारिक मंच बनाते हैं, जहां ‘नए भारत’ की बात पुराने भारत के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव पर की जा रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

12 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

17 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

36 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

41 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

47 minutes ago