देश

“पुरानी के बदले लाई गई नई राष्ट्रीय स्वास्थ नीति से हुआ अभूतपूर्व सुधार”, अनुप्रिया पटेल बोलीं- 11 सालों में बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

11 Years of Modi Government: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पिछले 11 साल में केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है. सरकार ने 20 साल पुरानी नीति को बदल कर नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति लाने का काम किया है, जिसके तहत आज हम हर तरीके के हेल्‍थ केयर पर ध्‍यान दे रहे हैं.

अनुप्रिया पटेल पहुंचीं प्रयागराज

अनुप्रिया पटेल रविवार को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सर्किट हाउस में पहुंची थीं. इस मौके पर बड़ी संख्या में अपना दल के कार्यकर्ता और विधायक मौजूद रहे. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जहां पूरे देश में पहले 7 एम्स हुआ करते थे, आज 23 एम्स स्थापित हो चुके हैं.

मोदी सरकार ने बदली स्वास्थ्य व्यवस्था

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाने के लिए पूरे देश में डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान केंद्र स्थापित किए गए हैं. 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम नागरिक ले रहे हैं. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से आम जनता को किफायती दर पर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं. हमारा उद्देश्य आम जन को स्वास्थ्य की सेवाएं सुलभ और किफायती उपलब्ध कराना है. इस दिशा में हमारी सरकार बेहतर काम कर रही है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और लोगों को चिकित्सा सुविधा हर जगह मिल रही है.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की उपलब्धियां सराहनीय, 11 साल में बदली देश की सोच : सुभाष घई

वहीं, प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे को लेकर की गई कांग्रेस की बयानबाजी को भी पटेल ने अनावश्यक करार दिया. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर देश के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. कांग्रेस के नेता इस विषय पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल जिन देशों में गया है, वहां से आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति की सराहना की गई है, इस मोर्चे पर वह देश भारत के साथ खड़े हैं, इस बात को सभी देशों ने स्पष्ट रूप से कहा है. इस प्रतिनिधिमंडल की ओर से ऑपरेशन सिंदूर में दिए गए निर्णय और देश की नीतियों के बारे में बताया गया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

8 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

8 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

12 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

27 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

28 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

42 minutes ago