खेल

Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की तस्वीरे आईं सामने

Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है. इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. सगाई समारोह में दोनों एक साथ स्टेज पर एंट्री करते नजर आए, जहां रिंकू ने प्रिया का हाथ थाम रखा था. दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी.

इंगेजमेंट के दौरान सरोज की आंखों से निकल आए आंसू

इंगेजमेंट के दौरान प्रिया सरोज का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज पर पहुंचते ही प्रिया सरोज के आंखों में आंसू आ गए. रिंकू ने इस मौके पर क्रीम कलर की शेरवानी पहनी, वहीं प्रिया ने लाइट पिंक लहंगे में अपनी सादगी और सुंदरता से सबका ध्यान खींचा.

अखिलेश यादव समेत कई नामी हस्तियां रही मौजूद

इस समारोह में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. खबर है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल, शिवपाल यादव और जया बच्चन समेत पार्टी के सांसद विधायक मौजूद रहे. पार्टी के करीब 25 सांसद भी समारोह में पहुंचे. इसके अलावा कई अन्य वीवीआईपी मेहमानों की उपस्थिति भी देखने को मिली.

अखिलेश यादव ने रिंकू और प्रिया को दी बधाई

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई समारोह पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा, “राजनीति और क्रिकेट दो अलग-अलग चीजें हैं लेकिन जब दो लोगों के विचार और व्यवहार समान होते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों परिवार, समाज के लोग बहुत खुश हैं, यह बड़ी चीज है. मैं सभी को बधाई देता हूं…”

डिंपल यादव ने दिया आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव भी भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई समारोह में पहुंची. इस दौरान उन्होंने कहा, “हमने दोनों को आशीर्वाद दिया है…”

दोनों ने एक-दूसरे के लिए मंगवाईं खास अंगूठियां

दोनों ने एक-दूसरे के लिए खास अंगूठियां मंगवाईं हैं. प्रिया ने कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी है, जबकि रिंकू ने मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई है. दोनों अंगूठियों की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है. मेन्यू भी खासतौर पर कपल की पसंद के अनुसार तैयार किया गया है. प्रिया ने अपने पसंदीदा बंगाली रसगुल्ले और काजू पनीर रोल को शामिल कराया है, वहीं रिंकू की पसंदीदा डिश पनीर टिक्का और मटर मलाई को भी मेन्यू में जगह दी गई.

माता के दर्शन के साथ की शुरुआत

सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी इस साल नवंबर 2025 में होने की संभावना है. तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं. सगाई से पहले रिंकू सिंह ने धार्मिक आस्था का परिचय देते हुए माता चोडेरे वाली के दर्शन किए. इस खास पल की तस्वीरें रिंकू की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में जन्मे रिंकू सिंह (12 अक्टूबर 1997) का नाम आईपीएल 2023 में पांच छक्कों की ऐतिहासिक पारी के बाद सुर्खियों में आया. केकेआर ने उन्हें IPL 2025 के लिए 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 2018 से अब तक वह 59 आईपीएल मैचों में 1099 रन बना चुके हैं, उनका स्ट्राइक रेट 145.47 रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिंकू ने भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 मुकाबले खेले हैं. वनडे में उन्होंने 55 रन और टी20 में 546 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. रिंकू अब तक एक शानदार फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

25 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

42 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago