पश्चिम बंगाल के हुगली में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर कड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी हालत में ‘गजवा-ए-बंगाल’ नहीं होने दिया जाएगा. उनके मुताबिक बाहरी लोग यहां आकर स्थानीय संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं और आम लोगों के हक पर असर डाल रहे हैं.
अनुराग ठाकुर ने नक्सलबाड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि यहीं से नक्सलवाद की शुरुआत हुई थी, जो बाद में देश के कई जिलों तक फैल गया. उन्होंने दावा किया कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद इस समस्या पर सख्त कार्रवाई की गई और काफी हद तक नियंत्रण पाया गया. उन्होंने यह भी कहा कि जैसे नक्सलवाद पर काबू पाया गया, वैसे ही राज्य में घुसपैठ की समस्या से भी निपटा जा सकता है.
बीजेपी सांसद ने ममता बनर्जी के 15 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह अपनी सरकार की कुछ गिनी-चुनी उपलब्धियां भी नहीं बता पा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और जनता के असली सवालों का जवाब नहीं दे रही.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां लोगों को खाने-पीने और पहनावे की पूरी आजादी है. उन्होंने दावा किया कि अगर पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनती है, तो यहां के लोगों को भी वैसी ही स्वतंत्रता मिलेगी.
सभा के दौरान अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि अगर मौजूदा सरकार बनी रही तो घुसपैठ की समस्या बढ़ेगी, जिससे आम लोगों के अधिकार और संसाधन प्रभावित होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है और गरीबों तक पूरा लाभ नहीं पहुंच पा रहा.
ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका की जंग रुकवाए भारत? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया बड़ा बयान
अनुराग ठाकुर ने राज्य में बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है. उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो एक करोड़ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे. साथ ही बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता के तौर पर हर महीने तीन हजार रुपये देने की बात भी कही.
-भारत एक्सप्रेस
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…