देश

Delhi NCR Pollution: कहीं ऑनलाइन कक्षाएं, तो कहीं खुले हैं स्कूल, अस्पतालों में बढ़ी सांस और आंख के मरीजों की संख्या

एनसीआर में लगातार बढ़ते जा रहे प्रदूषण को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में भी स्कूलों को बंद करने और ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला जिला प्रशासन ने लिया है. लेकिन इस संबंध में लिया गया फैसला देर रात जिलाधिकारी की तरफ से भेजा गया. जिसकी वजह से कई स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं और कई स्कूल मंगलवार को खुले हुए हैं. वहां बच्चे और टीचर पहुंचे हुए हैं.

अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

इसके साथ-साथ अब सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सांस और आंखों के मरीज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जानकारी के मुताबिक तकरीबन 30 प्रतिशत मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं जिनको सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायत है. डॉक्टर का कहना है कि बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा आंखों में ना डालें और ना ही कोई दवा खाएं.

दिल्ली-एनसीआर की स्थिति खतरनाक

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर की स्थिति काफी खराब है. दिल्ली में औसत एक्यूआई 484 दर्ज किया गया है. जबकि दिल्ली के अलीपुर इलाके में 500 एक्यूआई दर्ज किया गया है. दिल्ली के तमाम ऐसे इलाके हैं जहां पर एक्यूआई 500 के बिल्कुल करीब पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें- बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

नोएडा में औसत एक्यूआई 420

वहीं अगर बात नोएडा की की जाए तो नोएडा में औसत एक्यूआई 420 दर्ज किया गया है और सबसे ज्यादा खराब स्थिति सेक्टर 62 में दर्ज की गई है जो 487 दर्ज की गई है. ग्रेटर नोएडा में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी सभी इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है. लोनी में एक्यूआई 499 दर्ज किया गया है. इंदिरापुरम में एक्यूआई 430, वसुंधरा में एक्यूआई 473 और संजय नगर में एक्यूआई 475 पहुंच गया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

14 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago