आस्था

साल का आखिरी गुरु-पुष्य योग मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए खास, मिलेंगे धन-लाभ के कई अवसर

Guru Pushya Yog 2024 Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों से बनने वाले तमाम शुभ संयोगों में गुरु-पुष्य संयोग का विशेष महत्व है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो उसे ‘गुरु-पुष्य संयोग’ कहा जाता है. साल 2024 का आखिरी गुरु-पुष्य संयोग 21 नवंबर (गुरुवार) को बनने जा रहा है. वैसे तो गुरु-पुष्य संयोग सोने-चांदी की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है लेकिन यह खास संयोग पांच राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि गुरु-पुष्य संयोग से किन राशियों को विशेष लाभ का योग बनेगा.

मिथुन राशि

इस राशि के लिए साल का आखिरी गुरु-पुष्य संयोग अत्यंत शुभ कहा जा रहा है. इस शुभ योग के प्रभाव से आकस्मिक धन लाभ के कई योग बनेंगे. धार्मिक यात्रा का योग है. परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का समय मिलेगा. रिश्तों में संबंध मजबूत होंगे. व्यापार में आर्थिक प्रगति होगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा.

कन्या राशि

इस राशि से जुड़े जातकों को गुरु-पुष्य संयोग विशेष लाभ देने वाला साबित होगा. व्यापारी वर्ग को पुराने निवेश से लाभ होगा. जॉब की तलाश में जुटे जातकों को खुशखबरी मिलेगी. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ आपकी सामंजस्य बना रहेगा. इस संयोग के शुभ प्रभाव से लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: 2025 इन 3 राशियों के लिए वरदान! शनि देव चांदी के पाये पर चलकर संवारेंगे तकदीर

धनु राशि

धनु राशि के लिए गुरु-पुष्य का विशेष संयोग कई मायनों में लाभकारी रहने वाला है. व्यापार करने वाले जातकों के लंबित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. विदेश यात्रा का योग बनेगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और तरक्की मिल सकती है. लव लाइफ शानदार रहेगी. सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी. नौकरी के लिए शानदार प्रस्ताव मिल सकता है.

मकर राशि

इस राशि के लिए साल का आखिरी गुरु-पुष्य संयोग मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा. जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण डील फाइनल कर सकते हैं. कारोबार में आर्थिक उन्नति के प्रबल योग बनेंगे. साथ ही अतिरिक्त मुनाफा प्राप्त होगा. दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. इस साल के अंत तक व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में आर्थिक लाभ होगा. इसके अलावा छात्रों के लिए भी यह संयोग शुभ है.

मीन राशि

इस राशि के लिए गुरु-पुष्य संयोग आमदनी में वृद्धि कराएगा. सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. कोई बड़ी संपत्ति अपने नाम कर सकते हैं. घर में किसी बड़े धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है. धार्मिक कार्यों में गतिविधि बढ़ेगी. तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे. जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएगा. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें: शनि और सूर्य देव मिलकर संवारेंगे इन 4 राशि वालों की किस्मत, जीवन में होगा ये बदलाव

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago