देश

बांदीपोरा में आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ आज बैठक करेंगे CDS चौहान

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरागाम में आतंकियों के साथ सेना की हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया. आतंकी के शव का को ड्रोन से देखा गया. सोमवार तड़के अरागाम में सेना ने गोलियों की आवाज सुनी, जिसके बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जिसमें फायरिंग का मुहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को मार गिराया. सेना पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन को तेजी के साथ चला रही है.

मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

ये मुठभेड़ बांदीपोरा के अरागम इलाके में रविवार देर रात शुरू हुई थी. सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया. ड्रोन के जरिए इलाके में आतंकी के शव का पता चला. ढेर आतंकी के हाथ में एम4 राइफल भी देखी गई.

सीडीएस करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

जम्मू क्षेत्र में आतंक की एक के बाद एक चार घटनाएं होने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे. वह नगरौटा में व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता भी कर सकते हैं.

गृह मंत्री ने की थी समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को कुचलने और एक सुचारू, सुरक्षित तथा घटना-मुक्त अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें- अग्निपथ योजना को लेकर किए जा रहे दावे पर सरकार ने जारी किया बयान, स्कीम में बदलाव को लेकर कही ये बात

केंद्र के सख्त निर्देश के मद्देनजर, सुरक्षा बलों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में आतंकवादियों और उनके समर्थकों को निशाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

6 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

7 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

7 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

7 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

7 hours ago