आस्था

इस बार की निर्जला एकादशी है बेहद खास, तुलसी के समीप करेंगे ये काम, हमेशा रहेंगे खुशहाल

Nirjala Ekadashi 2024 Tulsi Upay: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए निर्जला एकादशी बेहद खास मानी गई है. निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. पंचांग के अनुसार, इस बार की निर्जला एकादशी बेहद खास है. निर्जला एकादशी पर चित्रा और स्वाति नक्षत्र के साथ-साथ शिव और रवि योग के भी शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में इस दिन खास उपाय करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी. आइए जानते हैं निर्जला एकदशी के दिन तुलसी के समीप किन कार्यों को करना शुभ रहेगा.

निर्जला एकादशी पर तुलसी के समीप क्या करना रहेगा शुभ

निर्जला एकदाशी के दिन तुलसी के समीप गाय के घी का 11 दीपक जलाना बेहद शुभ रहेगा. इसके अलावा इस दिन किसी ब्राह्मण को पीले कपड़े समेत पीले फल का दान करने से विशेष लाभ मिलेगा. निर्जला एकादशी के दिन घड़े में जल भरकर दान करने से भी पितर प्रसन्न होते हैं. जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

निर्जला एकादशी का व्रत कब रखना रहेगा शुभ

दृक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत आज सुबह 4 बजकर 43 मिनट से हो चुकी है. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 18 जून को यानी कल सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होगी. ऐसे में जो लोग सूर्योदय तिथि को मानते हैं उन्हें 18 जून (मंगलवार) को एकादशी का व्रत रखना बेहतर रहेगा. वहीं, निर्जला एकादशी का पारण बुधवार, 19 जून को किया जाएगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

2 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

3 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

3 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

3 hours ago