देश

Army Helicopter Crash: राजस्थान के हनुमानगढ़ में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोगों की मौत, पायलट पैराशूट से कूदे

Army Helicopter Crash: भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान सोमवार सुबह हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कम से कम दो ग्रामीणों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, लेकिन विमान के पायलट सुरक्षित हैं.

हनुमानगढ़ की जिलाधिकारी रुक्मणि रियार ने बताया क‍ि भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि पायलट सुरक्षित हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह विमान गांव बहलोल नगर के बाहरी इलाके में गिरा.

बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा के पास हुए विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं और पुलिस तथा प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वायुसेना को सूचित कर दिया गया है और वे ही हादसे के कारणों की तकनीकी जानकारी दे सकेंगे.

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं ‘गालीबाज’ जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, मंच से खुलेआम गाली देकर बुरी फंसी महिला अधिकारी

अधिकारी ने कहा क‍ि पायलट ने विमान को गांव से दूर ले जाने की हरसंभव कोशिश की और विमान को गांव के एक सिरे की ओर ले गया. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में हताहत हुए लोगों के लिए राहत और मुआवजे का प्रावधान होता है और उसके अनुसार सभी कदम उठाए जाएंगे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने कहा कि कम से कम दो नागरिकों के मारे जाने की खबर है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

9 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

19 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

26 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

32 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

34 minutes ago