देश

Sukma Encounter: सुकमा में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कुल 11 लाख के 2 इनामी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं.

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि “जिले के भेजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंतेशपुरम गांव के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर गई थी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने डीआरजी की गश्त टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जो बाद में मुठभेड़ में तब्दील हो गई”.

घटनास्थल से मिले दो नक्सलियों के शव

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि गोलीबारी खत्म होने के बाद जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां से दो नक्सलियों के शव, हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान गोलापल्ली लोकल ऑर्गेनाइजेशन स्क्वायड (LOS) के सक्रिय कमांडर कमांडर मडकम ऐरा और इसी संगठन के डिप्टी कमांडर मडकम भीमे के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें-  Punjab: अमृतसर में 38 घंटों में दो ब्लास्ट, फिर हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ धमाका, मौके पर पहुंची बॉम्ब स्क्वाड की टीम

दोनों नक्सलियों पर कुल 11 लाख का था इनाम

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली ऐरा पर आठ लाख रुपये का इनाम था, जबकि भीमे के सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम था. वहीं अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

1 मई को दो ट्रकों में लगा दी थी आग

सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि “इससे पहले एक मई को नक्सलियों ने सुकमा जिले के इट्टापारा इलाके में निर्माण कार्य में लगे दो टिप्पर ट्रकों में आग लगा दी थी. घटना फूलबागदी थाना क्षेत्र की है. एसपी शर्मा के मुताबिक तीन मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया और फूलबगड़ी थाने लाया गया”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago