दुनिया

अमेरिका के टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, कार ने बस स्टॉप पर बैठे लोगों को रौंदा, आठ की मौत, छह घायल

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में सीमावर्ती शहर ब्राउंसविले में एक एसयूवी चालक ने बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे लोगों पर अपना वाहन चढ़ा दिया जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए. यह बस अड्डा एक शरणार्थी शिविर के बाहर बना हुआ है.

पुलिस ने यह जानकारी दी

शरणार्थी शिविर ‘बिशप एनरीक सैन पेड्रो ओजानाम सेंटर’ के निदेशक विक्टर माल्डोनाडो ने कहा कि उन्होंने रविवार सुबह दुर्घटना के बारे में सूचना मिलने पर शिविर में लगे निगरानी कैमरे के वीडियो को देखा था. माल्डोनाडो ने कहा, ‘‘ हमने वीडियो में देखा कि यह एसयूवी एक रेंज रोवर थी और इसने तेज गति से लाल बत्ती को पार किया और बस अड्डे में बैठे लोगों पर यह चढ़ गई.’’

बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं

उन्होंने बताया कि बस अड्डे में बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए लोग सड़क किनारे बनी पट्टी पर बैठे हुए थे. इस दुर्घटना में हताहत हुए अधिकतर लोग वेनेजुएला से हैं. निदेशक के अनुसार वाहन सड़क किनारे बनी पट्टी से टकराने के बाद पलट गया और 200 फुट दूरी तक पहुंच गया. वहां टहल रहे कुछ लोग भी वाहन की चपेट में आ गए.

दुर्घटना सुबह साढ़े आठ बजे हुई

ब्राउंसविले पुलिस जांचकर्ता मार्टिन सैंडोवल ने कहा कि दुर्घटना सुबह साढ़े आठ बजे हुई और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चालक ने जानबूझ कर लोगों को निशाना बनाया अथवा यह कोई हादसा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

ये भी पढ़ें: Army Helicopter Crash: राजस्थान के हनुमानगढ़ में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोगों की मौत, पायलट पैराशूट से कूदे

शरणार्थी शिविर के निदेशक ने बताया कि दुर्घटना के पहले किसी प्रकार की कोई धमकी नहीं मिली, लेकिन बाद में लोगों ने यहां आकर धमकी दी. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग गेट पर आए और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि ये हमारे कारण हुआ है.’’

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

2 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

18 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

30 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

43 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

45 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

48 minutes ago