Arunachal News: उपमुख्यमंत्री चाउना मीन
Arunachal News: अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन ने गुरुवार को कहा कि राज्य की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार इस साल से ‘अचीवर अवार्ड’ की शुरुआत कर रही है. इस अवार्ड के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे. चाउना मीन, अरुणाचल प्रदेश लिटरेरी सोसाइटी द्वारा लुमेर दाई की 83वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ल्यूमिनस लुमर दाई लिटरेरी अवार्ड समारोह में भाग ले रहे थे. मीन ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत की.
उपमुख्यमंत्री चाउना मीन ने लुमेर दाई के साहित्यिक योगदान की सराहना की. उन्होंने राज्य में साहित्य और शिक्षा पर बढ़ावा देने की बात भी कही. मीन ने खेल, शिक्षा और व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों की उपलब्धियों के बारे में भी बात की. उन्होंने राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का भी जिक्र किया.
यह भी पढ़ें: कश्मीर के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने डॉ. तौसीफ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण तक के क्षेत्रों में उनका योगदान
अरुणाचल प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार थे लुमेर दाई
गौरतलब है कि 1 जून, 1940 को जन्मे लुमेर दाई अरुणाचल प्रदेश के एक प्रसिद्ध साहित्यकार थे. उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका पहला उपन्यास, ‘पहारोर ज़ीले ज़ीले’ एक अरुणाचली द्वारा लिखा गया पहला उपन्यास है. बता दें कि दाई की मृत्यु के बाद से असम साहित्य सभा और एपीएलएस उनके जीवन भर के योगदान का सम्मान करते रहे हैं. उनके सम्मान में ल्यूमिनस लुमर दाई साहित्य पुरस्कार दिया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…