महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री.
Maharashtra News: महाराष्ट्र में कैबिनेट के शपथ ग्रहण के छठे दिन आज मंत्रिमंडल में महायुति सरकार के मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह मंत्रालय, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास शहरी विकास विभाग तथा उप मुख्यमंत्री अजित पवार को फाइनेंस और एक्साइज डिपार्टमेंट सौंपा गया है.
राज्य में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था. भाजपा, शिवसेना और एनसीपी अजित पवार की संयुक्त सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत यह संख्या 42 हो गई. अब उनमें विभागों का बंटवारा हुआ है.
महाराष्ट्र सरकार का विभागों का बंटवारा
गृह मंत्रालय : देवेंद्र फडणवीस
वित्त मंत्रालय : अजित पवार
शहरी विकास मंत्रालय : एकनाथ शिंदे
राजस्व मंत्रालय : चंद्र शेखर बावनकुले
उद्द्योग मंत्रालय : उदय सामंत
हायर एजुकेशन : चंद्रकांत पाटिल
वन मंत्रालय : गणेश नाइक
पर्यावरण मंत्रालय : पंकजा मुंडे
मेडिकल एजुकेशन : हसन मुश्रीफ
पानी आपूर्ति : गुलाबराव पाटिल
जलसंपदा मंत्रालय : राधा कृष्ण विखे पाटिल
स्कूली शिक्षण मंत्री : दादा भूसे
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…