देश

ठीक है अरविंद केजरीवाल की सेहत, तिहाड़ में मुलाकात के बाद बोले भगवंत मान, जानें और क्या बताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात की और बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने उन्हें लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रत्याशियों के लिए सक्रियता से प्रचार करने को कहा है. मान ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक है, वह इंसुलिन ले रहे हैं और नियमित रूप से जांच करा रहे हैं.

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी चिंता न करने और चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का उपयोग करने को कहा है. यह पिछले एक पखवाड़े में केजरीवाल के साथ जेल में मान की दूसरी मुलाकात है. मान ने संवाददाताओं को बताया कि वह केजरीवाल से उसी तरह मिले, जैसे पहली बार मिले थे. मान ने कहा, ”हमारे बीच लोहे की जाली थी. यह उनकी नफरत की पराकाष्ठा हो सकती है.

अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि मैं लोगों से कहूं कि वे उनकी चिंता न करें और मतदान करें. कृपया लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करें.” पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को बताया कि उन्होंने (मान ने) हाल ही में भरूच और भावनगर में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए गुजरात का दौरा किया था. मान ने कहा, ”जनता से अपार समर्थन मिला. पूरा देश कह रहा है कि केजरीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ, वह गलत है. मैं असम भी गया था. उन्होंने (केजरीवाल ने) मुझसे दिल्ली आने और उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जहां भी मैं गया वहां विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने को कहा है.”

उन्होंने कहा, ”ये चुनाव जीत या हार का नहीं हैं. यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है.” पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने उनकी बेटी का हालचाल भी पूछा. मान के अनुसार, ”हमने एक-दूसरे के परिवारों के बारे में भी बात की. उन्होंने मेरी बेटी नियामत के बारे में पूछा, जो अब एक महीने की हो गई है.” केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में एक अप्रैल से न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में हैं.

ये भी पढ़ें- तिहाड़ में बंद मनीष सिसोदिया की दूसरी जमानत अर्जी भी हुई खारिज, CBI ने बताया था घोटाले का किंगपिन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago