Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ठीक है अरविंद केजरीवाल की सेहत, तिहाड़ में मुलाकात के बाद बोले भगवंत मान, जानें और क्या बताया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और कहा कि दिल्ली सीएम ने उन्हें लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रत्याशियों के लिए सक्रियता से प्रचार करने को कहा है.

Bhagwant Mann

भगवंत मान (फोटो- स्क्रीनगैब)

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात की और बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने उन्हें लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रत्याशियों के लिए सक्रियता से प्रचार करने को कहा है. मान ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक है, वह इंसुलिन ले रहे हैं और नियमित रूप से जांच करा रहे हैं.

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी चिंता न करने और चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का उपयोग करने को कहा है. यह पिछले एक पखवाड़े में केजरीवाल के साथ जेल में मान की दूसरी मुलाकात है. मान ने संवाददाताओं को बताया कि वह केजरीवाल से उसी तरह मिले, जैसे पहली बार मिले थे. मान ने कहा, ”हमारे बीच लोहे की जाली थी. यह उनकी नफरत की पराकाष्ठा हो सकती है.

अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि मैं लोगों से कहूं कि वे उनकी चिंता न करें और मतदान करें. कृपया लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करें.” पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को बताया कि उन्होंने (मान ने) हाल ही में भरूच और भावनगर में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए गुजरात का दौरा किया था. मान ने कहा, ”जनता से अपार समर्थन मिला. पूरा देश कह रहा है कि केजरीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ, वह गलत है. मैं असम भी गया था. उन्होंने (केजरीवाल ने) मुझसे दिल्ली आने और उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जहां भी मैं गया वहां विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने को कहा है.”

उन्होंने कहा, ”ये चुनाव जीत या हार का नहीं हैं. यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है.” पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने उनकी बेटी का हालचाल भी पूछा. मान के अनुसार, ”हमने एक-दूसरे के परिवारों के बारे में भी बात की. उन्होंने मेरी बेटी नियामत के बारे में पूछा, जो अब एक महीने की हो गई है.” केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में एक अप्रैल से न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में हैं.

ये भी पढ़ें- तिहाड़ में बंद मनीष सिसोदिया की दूसरी जमानत अर्जी भी हुई खारिज, CBI ने बताया था घोटाले का किंगपिन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital