मृतक आर्यन मिश्रा की मां ने की इंसाफ की मांग.
हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित गौ-रक्षकों ने 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन मिश्रा को गौ तस्कर समझकर गोली मार दी. आर्यन की मौत के बाद उसके परिवार ने इंसाफ की मांग की है. पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त की रात को आरोपियों को जानकारी मिली थी कि दो एसयूवी में सवार कुछ संदिग्ध गौ तस्कर शहर में गतिविधि कर रहे हैं. आरोपियों ने आर्यन मिश्रा और उसके दोस्तों की कार को गलती से गौ तस्कर मान लिया और उनका पीछा किया.
कार का पीछा लगभग 30 किलोमीटर तक किया गया, और जब आर्यन ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, तो आरोपियों ने पलवल के गदपुरी टोल के पास उसकी कार पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में सौरभ, अनिल कौशिक, वरुण, कृष्ण और आदेश नामक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें- Haryana Elections: जानें कौन हैं सुनील सांगवान, जिन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जेल अधीक्षक के पद से दे दिया इस्तीफा
आर्यन मिश्रा की मां ने एक भावुक बयान देते हुए न्याय की मांग की है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बेटे को मुसलमान समझ कर गोली मारी गई. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि क्या मुसलमान इंसान नहीं है ? पड़ोस में तमाम मुस्लिम परिवार रहते हैं, वे लोग भी अपना मानते हैं हमें.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…