Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मुसलमान समझ कर मारी गोली, क्या वो लोग इंसान नहीं हैं?” मृतक आर्यन की मां बोलीं- मुझे इंसाफ चाहिए

आर्यन की कार का पीछा लगभग 30 किलोमीटर तक किया गया, और जब आर्यन ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, तो आरोपियों ने पलवल के गदपुरी टोल के पास उसकी कार पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Aryan mishra

मृतक आर्यन मिश्रा की मां ने की इंसाफ की मांग.

हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित गौ-रक्षकों ने 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन मिश्रा को गौ तस्कर समझकर गोली मार दी. आर्यन की मौत के बाद उसके परिवार ने इंसाफ की मांग की है. पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त की रात को आरोपियों को जानकारी मिली थी कि दो एसयूवी में सवार कुछ संदिग्ध गौ तस्कर शहर में गतिविधि कर रहे हैं. आरोपियों ने आर्यन मिश्रा और उसके दोस्तों की कार को गलती से गौ तस्कर मान लिया और उनका पीछा किया.

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कार का पीछा लगभग 30 किलोमीटर तक किया गया, और जब आर्यन ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, तो आरोपियों ने पलवल के गदपुरी टोल के पास उसकी कार पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में सौरभ, अनिल कौशिक, वरुण, कृष्ण और आदेश नामक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- Haryana Elections: जानें कौन हैं सुनील सांगवान, जिन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जेल अधीक्षक के पद से दे दिया इस्तीफा

आर्यन की मां ने किया सवाल

आर्यन मिश्रा की मां ने एक भावुक बयान देते हुए न्याय की मांग की है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बेटे को मुसलमान समझ कर गोली मारी गई. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि क्या मुसलमान इंसान नहीं है ? पड़ोस में तमाम मुस्लिम परिवार रहते हैं, वे लोग भी अपना मानते हैं हमें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest