देश

अतीक के बेटे असद के मुठभेड़ में मारे जाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- मजहब के नाम पर एनकाउंटर करती है BJP

Asad Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेंड माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. इसके बाद सूबे में सियासत गरमा गई है. सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. वहीं अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या बीजेपी वाले जुनैद और नासिर के मारने वालों को भी गोली मारेंगे, उनका एनकाउंटर नहीं करोगे क्योंकि तुम (बीजेपी) महजब के नाम पर एनकाउंटर करते हो. ये एनकाउंटर नहीं हैं, कानून की धज्जियां उड़ रही हैं.”

बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया, “तुम लोग एनकाउंटर नहीं, संविधान का एनकाउंटर करना चाहते हो. अदालत किसलिए है, कोर्ट किसलिए है और आईपीसी और सीआरपीसी किसलिए है? अगर तुम लोग फैसला करोगे कि गोली से इंसाफ करेंगे तो बंद कर दो अदालतों को. जज फिर क्या काम करेंगे?” असद के एनकाउंटर के बाद भड़के ओवैसी ने कहा कि सजा देना कोर्ट का काम है. उन्होंने कहा कि कोई कत्ल करता है कि सजा दिलाना सरकार का काम है.

ये भी पढ़ें: पुलिस के काफिले पर हमला कर अतीक और अशरफ को छुड़ाना चाहते थे असद और शूटर गुलाम, UP STF ने एनकाउंटर में किया ढेर, विदेशी हथियार बरामद

उच्च-स्तरीय जांच जरूरी- मायावती

अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद विपक्षी दल सरकार की मंशा पर सवाल उठाने लगे हैं. बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर कहा, “प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चायें गर्म हैं. लोगों को लगता है कि विकास दुबे कांड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है. अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जांच जरूरी है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

2 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

3 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

36 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

43 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

45 minutes ago