देश

Nuh Brijmandal Yatra: सरकार ने एकतरफा कार्रवाई कर असली दोषी मोनू को बनाया डार्लिंग, ओवैसी ने BJP पर साधा निशाना

हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद बृजमंडल यात्रा निकालने पर अड़ा हुआ है. विहिप का कहना है कि पिछली बार यात्रा अधूरी रह गई थी, लेकिन इस यात्रा को जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है. खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से अपील की है कि अपने आस-पास के मंदिरों में जाकर लोग जलाभिषेक करें क्योंकि यात्रा को परमिशन नहीं दी गई है. अब इस यात्रा के बहाने AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

सरकार ने असली दोषी मोनू को बनाया डार्लिंग-ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ” हरियाणा में बीजेपी सरकार के आदेश के खिलाफ जाकर विश्व हिंदू परिषद बृजमंडल यात्रा निकालने की धमकी दे रही है. नूंह में हुई हिसा से पहले ही सरकार को पता था कि इस शोभायात्रा की आड़ में मुसलमानों को निशाना बनाया जाएगा. अगर एकतरफा कार्रवाई नहीं हुई होती और असली दोषी मोनू को डार्लिंग न बनाया गया होता तो कट्टरपंथी परिषद और सेना की इतनी हिम्मत नहीं होती.”

संगठित अपराधियों के आगे पूरी तरह से बेबस और लाचार है सरकार-ओवैसी

ओवैसी ने आगे कहा कि ” लग रहा है ये भाजपा के प्यादे नहीं हैं, बल्कि BJP इन संगठित अपराधियों के आगे पूरी तरह से बेबस और लाचार है. इसलिए अगर दोबारा नूंह में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मनोहर लाल खट्टर सरकार की होगी. अब तो नूंह में तोड़ने के लिए मुसलमानों के घर भी नहीं बचे हैं.”

यह भी पढ़ें- Haryana News: नूंह में बिना परमिशन यात्रा निकालने पर अड़े हिंदू संगठन, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, इंटरनेट सेवाएं और स्कूल-कॉलेज बंद

अधूरी यात्रा पूरी करेंगे- VHP

वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने यात्रा को लेकर कहा कि सावन महीने के आखिरी सोमवार को साधुओं के आशीर्वाद से हम जलाभिषेक कर रहे हैं. पिछली बार जो यात्रा अधूरी रह गई थी उसे पूरा करेंगे. हिंदू समाज के साथ विहिप खड़ी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

13 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

19 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

38 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

41 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

55 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

60 minutes ago