महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
शराब की दुकान हटाने को लेकर प्रदर्शन
MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में सरकार की सद्बुद्धि के लिए मानसिक रोगी चिकित्सालय के सामने बैठकर आम लोगों ने एक अनोखा प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया. दरअसल यहां कुछ समय पहले एक शराब के ठेके को शिफ्ट कर दिया गया है. इसी वजह से अब स्थानीय लोग प्रशासन और सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने साफ सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर इस शराब के ठेके को यहां से जल्द नहीं हटाया गया तो वो सभी आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे.
शराब के ठेके का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि दुकान हटा ली जाए, नहीं तो वे और भी उग्र प्रदर्शन करेंगे. वहीं आने वाले समय में चुनाव भी है. ऐसे में देखना होगा कि प्रशासन कब तक इसको वहांं से हटाएगा.
दरअसल हर साल शराब के नए ठेके दिए जाते हैं. इसी कड़ी में ठेकेदारों और दुकानदारों को नई जगह तलाशनी होती है, जहां स्थानीय लोग इसका विरोध न करें. यह कहानी इस शराब की दुकान के साथ हुई. नए ठेके आने के बाद इस दुकान को पुरानी जगह से हटाकर नई जगह मानसिक रोगी चिकित्सालय के सामने शिफ्ट कर दिया गया. इसलिए स्थानीय और राहगीर इसका विरोध कर रहे हैं.
वहीं इस शराब की दुकान के विरोध के पीछे की एक और वजह है और वो यह है कि इस दुकान में या इसके आस-पास बैठकर पीने की कोई व्यवस्था नहीं है. इससे पहले मध्य प्रदेश शासन ने अहातों को भी बंद कर दिया है. ऐसे में लोग ठेके के आसपास ही शराब पीने लगते हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी होती है, क्योंकि यह आने जाने वाला रास्ता है. रात के समय में महिलाएं और बच्चे निकलते हैं. ऐसे में शराब के नशे में अपराध की आशंका बढ़ जाती है. इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है.
स्थानीय लोगों के प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुईं और प्रशासन और सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की. वहीं कुछ महिलाएं यहां लाठियां लेकर पहुंची थी और प्रशासन को सख्त चेतावनी दी.
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…