वीडियो ग्रैब (कर्मचारी ने हाथ में पकड़ रखी है शराब की गिलास-घेरे में)
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सरकारी कर्मचारी का ऑन ड्यूटी जाम छलकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सरकारी कर्मचारी दफ्तर के अंदर बैठकर शराब पी रहा है. यह वीडियो हरदोई के सवायजपुर रजिस्ट्री ऑफिस का बताया जा रहा है और जिस सरकारी कर्मचारी का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है, वह कार्यालय में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है.
इस कर्मचारी का नाम कपूर सिंह बताया जा रहा है. ऑफिस में जब वह शराब पी रहा था, उसी वक्त किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी कपूर सिंह ऑफिस में अपनी चेयर पर आराम से बैठे हुए हैं और मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे हैं और इसी दौरान हाथ में दारू की एक गिलास पकड़े हुए हैं और बात कर रहे हैं. वहीं पास में एक मेज पर कम्प्यूटर रखा है.
बताया जा रहा है कि कर्मचारी की इस हरकत के बाद उनकी नौकरी जाने का खतरा बढ़ गया है. वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद रजिस्ट्री ऑफिस की जमकर किरकिरी हो रही है. दूसरी तरफ किसी भी तरह की फजीहत से बचने के लिए अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं. इस पूरे मामले को लेकर कार्यालय के लोगों का कहना है कि कपूर सिंह पहले संडीला में तैनात थे और वहां भी अनियमितता के कारण ही इनका स्थानांतरण सवायजपुर किया गया था और अब यहां से भी इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद उनकी नौकरी जाना तय है. उप निबंधक नेहा ने वीडियो को लेकर पहले तो जानकारी न होने की बात मीडिया से कही, लेकिन बाद में वीडियो की जांच करा कर कार्रवाई करने की बात कही है.
-भारत एक्सप्रेस
आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…
संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…
जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…
दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…