देश

“600 मदरसे बंद किए, इस साल 300 और करूंगा बंद”- असम के सीएम हिमंता बिस्वा की खुली चुनौती पर ओवैसी बोले- डर और…

Telangana: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा 300 मदरसों को बंद कराने वाले बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पलटवार किया है. ओवैसी ने कहा कि भाजपा तेलंगाना में सेचुरेशन पॉइंट पर पहुंच चुकी है और इसलिए वह चिंता में हैं. AIMIM प्रमुख ने कहा कि वे (बीजेपी) झूठी आशा में हैं कि मदरसा को बंद करने से उसमें दी गई शिक्षा को बंद किया जा सकता. ओवैसी ने कहा कि उनकी भाषा हमेशा बांटने, डर फैलाने वाली रहती हैं. मुझे यकीन है कि तेलंगाना के लोग ऐसी भाषा को नकारेंगे.

असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला बोलते हुए कहा, “असम के सीएम एक तरफ समान नागरिक संहिता (UCC) की बात करते हैं और दूसरी तरफ लव-जिहाद पर बात करते हैं. वे UCC कैसे ला सकते हैं जब वे दूसरी तरफ धर्मांतरण के ख़िलाफ क़ानून ला रहे हैं? यह असम के मुख्यमंत्री के पाखंड और मुस्लिम समुदाय के ख़िलाफ नफरत को दिखाता है.”

हिमंता बिस्वा ने क्या कहा था?

इसके पहले, असम के सीएम और तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार करीमनगर में ‘हिंदू एकता यात्रा’ में शामिल हुए थे. यहां हिमंता बिस्वा सरमा ने एआईएमआईएम का नाम लेकर कहा था, “हम असम में लव जिहाद के खिलाफ काम कर रहे हैं. हम असम में मदरसों को बंद करने के लिए काम कर रहे हैं. मैंने सीएम बनने के बाद असम में 600 मदरसों को बंद कर दिया… मैं ओवैसी को बताना चाहता हूं कि मैं इस साल 300 और मदरसों को बंद करने वाला हूं.”

ये भी पढ़ें: Karnataka: “मैं बगावत नहीं करता और न ही ब्लैकमेल, सिद्धारमैया को मेरी शुभकामनाएं”, कर्नाटक में CM फेस पर खींचतान के बीच डीके शिवकुमार का बड़ा बयान

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम मदरसे नहीं स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी चाहते हैं. उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बांग्लादेश के लोग असम जाते हैं और हमारी संस्कृति और सभ्यता के लिए खतरा पैदा करते हैं. वहीं उन्होंने दिल्ली शराब घोटाले पर भी आम आदमी पार्टी और बीआरएस पर निशाना साधा था. असम के सीएम ने कहा था कि विपक्ष के महागठबंधन का एक महा उदाहरण है कि AAP और BRS ने मिलकर दिल्ली में शराब बेंचकर पैसे चोरी किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago