देश

ओवैसी पर हमला करने वालों की जमानत याचिका पर SC ने लगाई रोक, इलाहाबाद कोर्ट को 4 हफ्ते का समय

उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार हमला हो गया था. इस हमले में ओवैसी की जान बाल-बाल बची थी. बता दें कि उन पर गोली चलाने वाले आरोपियों की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. ओवैसी पर गोली चलाने वाले आरोपियों को जमानत देने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तरफ से दिए गए आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है. कोर्ट ने आरोपी को आज से एक हफ्ते के अंदर जेल अथॉरिटी के सामने खुद को सरेंडर करने का निर्देश दिया है.

इलाहाबाद कोर्ट को 4 हफ्ते का समय

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए आरोपी की जमानत पर फिर से नए सिरे से फैसला करने के लिए कहा है. इसके लिए इलाहाबाद कोर्ट को शीर्ष अदालत ने चार हफ्ते का समय दिया है. बता दें कि इससे पहले आरोपी ने सुनवाई इलाहाबाद कोर्ट में हुई थी.

चुनाव के समय हुई थी फायरिंग

बता दें कि यूपी में चुनाव के दौरान असदुद्दीन ओवैसी पश्चिमी यूपी के सभाओं को संबोधित करके वापस दिल्ली लौट रहे थे. तभी टोल प्लाजा के पास उनकी कार पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी. उन पर ये हमला 3 फरवरी को हुआ था. इस घटना में कथित हमला करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसमें शर्मा, गुर्जर और आलिम को गिरफ्तार किया गया था. शीर्ष अदालत ने सितंबर में तीसरे आरोपी आलिम को दी गई जमानत की चुनौती को खारिज कर दिया था.

ओवैसी ने दी थी आरोपियों की जमानत को चुनौती

सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी याचिका में ओवैसी ने आरोपियों को दी गई जमानत को चुनौती देते हुए कहा कि ये पूर्वाग्रह और घृणा से संबंधित अपराधों की अनुपातहीन मात्रा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसके कारण हत्या के प्रयास की घटना हुई और लक्ष्य एक ज्ञात सांसद था.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago