प्रेमिका की पेचकस से हत्या (फोटो ट्विटर)
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिलें से सरफिरे प्रेम की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तिलवारा के ग्राम घाना के मेखला रिजॉर्ट में हुई युवती की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है. जिसमें आरोपित ने प्रेम में धोखा दिए जाने पर हत्या किए जाने की बात कही है.
वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद पुलिस इस वीडियो को लेकर अब मामले की जांच में जुटी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेम में धोखा दिए जाने पर युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया था. हालांकि पुलिस ने इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
बता दें कि आरोपित का नाम अभिजीत पाटीदार है. जिसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, फिलहाल पुलिस ने इसे डिलीट करवा दिया है. वहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. तीन दिन बाद भी इस मामले में आरोपित तक पहुंचने में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. पुलिस अपने जांच में धीरे-धीरे कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है.
पुलिस ने युवती शिल्पा की हत्या के संदेह में फिलहाल उसके साथ कमरे में ठहरे युवक को बताया है. इसी वजह से उसे आरोपित करार दिया गया है. आरोपित ने रिजॉर्ट में अपना नाम अभिजीत पाटीदार और पता अहमदाबाद के कृष्णा अस्पताल मानसी रेसीडेन्सी बताया था. उसने यही आइडी भी रिसोर्ट में दी थी. जांच में यह बात भी सामने आई कि रविवार को रिजॉर्ट पहुंचने के बाद आरोपित और युवती ने कमरा बुक किया और उसके बाद रेस्टोरेन्ट में साथ बैठकर खाना खाया था. इसके बाद दोनों वहां से चले गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…