देश

अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार, केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने दर्ज कराई थी शिकायत

Lokesh Sharma Arrested: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा को सोमवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया.

इससे पहले, क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कई बार उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. पहले तो हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी. इसके बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली.

दिल्ली पुलिस थाना में दर्ज कराई गई थी शिकायत

केंद्र सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद लोकेश शर्मा पर यह मामला दर्ज हुआ. क्राइम ब्रांच अभी इस मामले की जांच कर रही है.

लोकेश शर्मा पर फोन टैपिंग की सीडी मीडिया में लीक करने का आरोप है. आज भी उन्हें क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था. लोकेश शर्मा ने खुद इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

अपनी भूमिका से साफ इनकार कर चुके लोकेश

वह क्राइम ब्रांच के समक्ष मामले में अपनी भूमिका से साफ इनकार कर चुके हैं. उन्होंने बयान में कहा था कि मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने जो उन्हें ऑडियो दिया था. उन्होंने बस उसे आगे भेजा. इसके अलावा पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है.

लोकेश शर्मा ने कहा कि वह पहले भी इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच का सहयोग कर रहे थे और आगे भी करते रहेंगे. आगे जो भी जांच होगी, उसमें वह सकारात्मक भूमिका ही निभाएंगे. इसके अलावा, इस संबंध में जो भी साक्ष्य हैं, उसे वह आगे सौंप चुके हैं.

शर्मा ने हाईकोर्ट से वापस ले ली थी अपनी याचिका

लोकेश शर्मा ने हाल ही में एफआईआर निरस्त करने की मांग वाली अपनी याचिका हाई कोर्ट से वापस ले ली थी. लोकेश शर्मा ने कहा था कि 25 सितंबर को पूछताछ के दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा दिया था. उन्होंने कहा था कि इस संबंध में सबूत भी सौंप दिए गए हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago