राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फोटो फाइल)
Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच कितनी बनती है ये जगजाहिर है. दोनों नेताओं के बीच सालों से वर्चस्व की लड़ाई है. चुकी राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख तय हो गई है. राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गई है. ऐसे में एक बार फिर अशोक गहलोत ने ऐसा बयान दिया है जिससे कांग्रेस के भीतर कलह तो तय है. दरअसल, गहलोत ने कहा कि वे तो कुर्सी छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ रही है और सीएम की कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ेगी.
बता दें कि सीएम की कुर्सी के लिए सचिन और अशोक के बीच लंबे समय से मनमुटाव है. दोनों नेता एक दूसरे पर वार-पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. हालांकि, राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने से पहले आलाकमान ने दोनों से साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए कहा था. इतना ही नहीं पायलट को वर्किंग कमेटी में भी शामिल किया गया था.
यह भी पढ़ें: “दुकानदारों की जेब से GST निकलती है और अडानी जी की जेब में चली जाती है”, राहुल गांधी ने BJP पर किया करारा प्रहार
अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे बीच कितनी मोहब्बत है आपको क्या बताएं? बीजेपी को इस बात से तकलीफ है कि अब हम दोनों में झगड़े क्यों नहीं होते हैं? आप पायलट साहब के बारे में सोच रहे होंगे. लेकिन सब ठीक है. सारे फैसले अच्छे से हो रहे हैं. जब हम सब होटल में रहे थे और जब मैं बाहर आया तो मैंने कहा था कि अब हम सब कुछ भूलकर काम करेंगे.
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि पायलट साहब के सारे टिकट क्लियर हो रहे हैं. मैंने उनके किसी भी टिकट पर सवाल नहीं उठाया है. इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अध्यक्ष बनते ही सबसे पहले मुझे सीएम बनाया था. पार्टी ने मुझ पर इतना विश्वास किया है कुछ तो कारण होगा. देश के अंदर जो माहौल है राहुल गांधी उसका बखूबी सामना कर रहे हैं. हमें उनके साथ रहकर हाथ मजबूत करने चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…