खेल

IND vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मैच से बाहर हुए शाकिब-अल-हसन

IND vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश को भारत के खिलाफ अहम मैच में बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश के रेगुलर कप्तान शाकिब-अल-हसन चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे. पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. टूर्नामेंट के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान शाकिब को चोट लग गई थी. उसके बाद से ही उनका भारत के खिलाफ खेलने को लेकर संशय की स्थिति थी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे शाकिब

13 अक्टूबर को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में शाकिब अल हसन चोटिल हो गये थे. उन्हें बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी. मैच के दौरान चोटिल होने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी भी की और गेंदबाजी में अपने 10 ओवर भी पूरा किये. अब भारत के खिलाफ शाकिब के बाहर हो जाने के बाद उनके स्थान पर नजमुल हुसैन शान्तो को कप्तानी सौंपी गई है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे 40 रन

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये मैच में शाकिब अल हसन ने बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए थे. वहीं गेंदबाजी में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की थी. बता दें कि बांग्लादेश आज अपना चौथा मैच खेल रहा है. इससे पहले खेले गये तीन मैच में से दो मैच में टीम का हार का सामना करना पड़ा था, वहीं एक मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ उसे जीत मिली थी. वहीं टीम इंडिया ने अब तक खेले गए तीनों मैच में जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: पुणे में भारत और बांग्लादेश की होगी भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

शाकिब की जगह प्लेइंग इलेवन में नसुम अहमद को मिली जगह

एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए बांग्लादेश टीम के निदेशक खालिद महमूद ने कहा कि था कि भारत के खिलाफ मैच से पहले शाकिब को फिटनेस टेस्ट देना होगा, उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा और ये फैसला मैच से पहले लिया जाएगा. बता दें कि इससे पहले भी प्रेक्टिस सेशन के दौरान शाकिब अल हसन को पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा है. भारत के खिलाफ मैच में शाकिब के जगह पर नसुम अहमद को जगह दी गई है. ये बात टॉस के दौरान कप्तानी कर रहे नजमुल हुसैन शान्तो ने बताया.

Vikash Jha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago