बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंचे. दर्शन के दौरान उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र का सरल हिंदी भावानुवाद सुनाया, जिससे वहां का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी रेणुका शहाणे और बेटे का भी जिक्र किया और महाराज के स्वास्थ्य की कामना की. इस दौरान उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र का सरल हिंदी भावानुवाद सुनाया, जिससे वहां का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया.
प्रेमानंद महाराज से मिलते ही आशुतोष राणा ने कहा, “आपकी दृष्टि मात्र से ही मैं शुद्ध हो गया.” उन्होंने महाराज से आशीर्वाद लिया और उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी रेणुका शहाणे और बेटे का भी जिक्र किया.
महाराज के आग्रह पर आशुतोष राणा ने आलोक श्रीवास्तव के हिंदी भाषानुवाद में शिव तांडव स्तोत्र सुनाया.
“जटाओं से है जिनके जलप्रवाह माता गंग का,
गले में जिनके सज रहा है हार विष भुजंग का,
डमड्ड डमड्ड डमरु कह रहा शिवः शिवम्.”
पूरा शिव तांडव स्तोत्र सुनने के लिए इस वीडियो को देखें…
आशुतोष राणा ने शिव के भोलेपन की व्याख्या करते हुए कहा, “भोलेनाथ इतने सरल हैं कि जिसने उन्हें सिद्ध किया, उसे उन्होंने प्रसिद्ध कर दिया.” उनकी इन बातों को सुनकर प्रेमानंद महाराज प्रसन्न हो गए और उनकी सराहना की.
राणा ने अपने गुरु दद्दा जी महाराज को भी याद किया और कहा, “मैं 1984 में उनकी शरण में आया था और 2020 तक उनके साथ रहा. आज आपकी कृपा से यह दर्शन संभव हुआ, वरना सांसारिक माया में उलझे रहते.”
मुलाकात के अंत में प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने आशुतोष राणा को श्री जी की प्रसादी चुनरी पहनाई. वहीं, राणा ने महाराज को नर्मदेश्वर महादेव, श्रृंगार के लिए लाल चंदन और कन्नौज का इत्र भेंट किया.
महाराज के स्वास्थ्य की बात चली तो राणा ने कहा, “आपको देखकर तो नहीं लगता कि आप अस्वस्थ हैं, आप तो बिल्कुल ऊर्जावान लग रहे हैं.” इस पर प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा, “शरीर अस्वस्थ हो सकता है, लेकिन मन अगर स्वस्थ है, तो यह मायने नहीं रखता.”
इस मुलाकात के बाद आशुतोष राणा ने कहा, “बस, महाराज आपकी कृपा हम पर बनी रहे.”
ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-भारत एक्सप्रेस
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…