देश

दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग, भाजपा विधायकों ने उठाया मुद्दा

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को भाजपा विधायकों ने नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग उठाई. भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने विधानसभा में प्रस्ताव रखा कि नजफगढ़ का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ किया जाए. इस मुद्दे को लेकर सदन के बाहर भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर झूठ की राजनीति करने का आरोप भी लगाया.

नीलम पहलवान ने कहा कि नजफगढ़ का ऐतिहासिक महत्व है, लेकिन बादशाह आलम शाह के शासनकाल में यहां हिंदुओं पर अत्याचार किए गए. उन्होंने कहा कि नजफगढ़ की जनता ने उन्हें चुना है, इसलिए वे उनकी आवाज को सदन में रख रही हैं.

मोहम्मदपुर का नाम बदलने की भी उठी मांग

आरके पुरम से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर ‘माधवपुरा’ करने की मांग की. उन्होंने कहा कि गांव के लोग यही चाहते हैं और यदि जनता की यह इच्छा है, तो इसे पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है.

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया, जिससे वहां की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मजबूत हुई. इसी तरह दिल्ली में भी नाम परिवर्तन से सकारात्मक बदलाव आएंगे.

भाजपा का आरोप – AAP कर रही झूठ की राजनीति

भाजपा विधायक कैलाश गहलोत ने नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग का समर्थन किया और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को नकार दिया है और पंजाब में भी यही होने वाला है.

वहीं, भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सदन को तानाशाही तरीके से चलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आप के नेता सिर्फ हंगामा करते हैं और राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं.

सीसीटीवी घोटाले का मुद्दा भी उठा

भाजपा विधायक ओ.पी. शर्मा ने विधानसभा में सीसीटीवी घोटाले का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में चार हजार कैमरे लगने थे, लेकिन सरकार ने भुगतान करने के बावजूद उन्हें नहीं लगाया. उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की.

आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने भाजपा पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा जहां सत्ता में नहीं है, वहां विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश करती है.

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा में विपक्षी विधायकों को बोलने नहीं दिया और उन्हें जबरन बाहर कर दिया गया. पार्टी नेता आदिल अहमद खान ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाकर भाजपा ने असंवैधानिक काम किया है.


ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी: ममता संग मतभेद और बीजेपी में जाने की अटकलों पर दिया बड़ा बयान


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

7 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

15 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

17 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

30 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

56 minutes ago