Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जहां गूंजती है ‘राधे-राधे’ की आवाज, वहां आशुतोष राणा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र का हिन्दी भावानुवाद, भक्तिमय हुआ माहौल

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिव तांडव स्तोत्र का हिंदी भावानुवाद सुनाया, जिससे माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया.

Premanandji Maharaj and Ashutosh Rana

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंचे. दर्शन के दौरान उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र का सरल हिंदी भावानुवाद सुनाया, जिससे वहां का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी रेणुका शहाणे और बेटे का भी जिक्र किया और महाराज के स्वास्थ्य की कामना की. इस दौरान उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र का सरल हिंदी भावानुवाद सुनाया, जिससे वहां का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया.

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही आशुतोष राणा ने कहा, “आपकी दृष्टि मात्र से ही मैं शुद्ध हो गया.” उन्होंने महाराज से आशीर्वाद लिया और उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी रेणुका शहाणे और बेटे का भी जिक्र किया.

शिव तांडव का हिंदी भावानुवाद

महाराज के आग्रह पर आशुतोष राणा ने आलोक श्रीवास्तव के हिंदी भाषानुवाद में शिव तांडव स्तोत्र सुनाया.

“जटाओं से है जिनके जलप्रवाह माता गंग का,
गले में जिनके सज रहा है हार विष भुजंग का,
डमड्ड डमड्ड डमरु कह रहा शिवः शिवम्.”

पूरा शिव तांडव स्तोत्र सुनने के लिए इस वीडियो को देखें…

आशुतोष राणा ने शिव के भोलेपन की व्याख्या करते हुए कहा, “भोलेनाथ इतने सरल हैं कि जिसने उन्हें सिद्ध किया, उसे उन्होंने प्रसिद्ध कर दिया.” उनकी इन बातों को सुनकर प्रेमानंद महाराज प्रसन्न हो गए और उनकी सराहना की.

गुरु का किया स्मरण

राणा ने अपने गुरु दद्दा जी महाराज को भी याद किया और कहा, “मैं 1984 में उनकी शरण में आया था और 2020 तक उनके साथ रहा. आज आपकी कृपा से यह दर्शन संभव हुआ, वरना सांसारिक माया में उलझे रहते.”

मुलाकात के अंत में प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने आशुतोष राणा को श्री जी की प्रसादी चुनरी पहनाई. वहीं, राणा ने महाराज को नर्मदेश्वर महादेव, श्रृंगार के लिए लाल चंदन और कन्नौज का इत्र भेंट किया.

महाराज के स्वास्थ्य की बात चली तो राणा ने कहा, “आपको देखकर तो नहीं लगता कि आप अस्वस्थ हैं, आप तो बिल्कुल ऊर्जावान लग रहे हैं.” इस पर प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा, “शरीर अस्वस्थ हो सकता है, लेकिन मन अगर स्वस्थ है, तो यह मायने नहीं रखता.”

इस मुलाकात के बाद आशुतोष राणा ने कहा, “बस, महाराज आपकी कृपा हम पर बनी रहे.”


ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital