मशहूर पेंट ब्रांड एशियन पेंट्स के को-फाउंडर अश्विन सूर्यकांत दानी का आज निधन हो गया. वे 81 वर्ष के थे. दिसंबर 1998 से मार्च 2009 तक दानी कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रहे हैं. एशियन पेंट्स 16 देशों में अपना कारोबार फैला चुकी है.
एशियन पेंट्स लिमिटेड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष दानी के पिता सूर्यकांत दानी ने तीन अन्य लोगों (चंपकलाल चोकसी, चिमनलाल चोकसी, अरविंद वकिल) के साथ कंपनी की शुरुआत की थी. पेट की दुनिया में अग्रणी एशियन पेंट्स कंपनी की स्थापना 1 फरवरी 1942 को की गई थी.
मुंबई और अमेरिका में पढ़ाई
अश्विन दानी ने 1966 में मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया था. ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए जहां उन्होंने एक्रोन विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली.
1968 में एशियन पेंटस से जुड़े
अश्विन दानी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद डेट्रॉइट में बतौर केमिस्ट अपनी पहली नौकरी की शुरुआत की. वह साल 1968 था जब वह अपने पारिवारिक व्यवसाय यानी की एशियन पेंट्स से जुड़ गए. 1997 में दानी को एशियन पेंट्स का उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनाया गया. दानी ने एशियन पेंट्स को नई उंचाईयों पर पहुंचाया. देखते ही देखते कंपनी विश्व स्तर पर अपनी पकड़ बनाने लगी और दुनिया की अग्रणी पेंट कंपनियों में से एक बन गई. एशियन पेंट्स भारत की सबसे बड़ी तो एशिया में तीसरे नंबर पर और विश्व की नौवीं सबसे बड़ी पेंट कंपनी है.
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election: वसुंधरा राजे को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी! अमित शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म
परिवार और संपत्ति
अश्विन दानी की पत्नी का नाम इना है और उनके तीन बच्चे हैं. उनके एक बेटे मालव कंपनी के बोर्ड के सदस्य हैं. वहीं फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार दानी की दौलत 7 बिलियन डॉलर से अधिक है. .एशियन पेंट्स के सालाना लाभ में से घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत है. अपने शुरुआती दौर के साल 1952 में कंपनी ने 23 करोड़ रूपए का सालाना कारोबार किया था. साल 1967 आते-आते यह कंपनी भारत की दूसरी पेन्ट कंपनियों से काफी आगे निकल चुकी थी. वर्तमान में कंपनी के सीईओ अमित सिंकल और गैर कार्यकारी निदेशक अभय वकिल है.
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…