India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी हुई है. दोनों देशों ने सीमाओं पर शांति बनाए रखने का फैसला किया है. हालांकि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब तक भारत के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल करता रहेगा, तब तक स्थायी शांति संभव नहीं.
ओवैसी ने साफ कहा कि सीजफायर हो या नहीं, पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने चेताया कि आतंक के खिलाफ रुख नरम नहीं होना चाहिए.
उन्होंने भारतीय सेना और सरकार को समर्थन देते हुए कहा, “मैं हमेशा देश की सुरक्षा में लगे जवानों और सरकार के साथ खड़ा हूं.”ओवैसी ने शहीद जवान एम मुरली नाइक और एडीसीसी राज कुमार थापा को श्रद्धांजलि दी. साथ ही संघर्ष में मारे गए या घायल हुए नागरिकों के लिए भी प्रार्थना की. ओवैसी ने उम्मीद जताई कि युद्धविराम से सीमा पर रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी. वहां लंबे समय से तनाव का माहौल था.
ये भी पढ़ें: India-Pakistan Tensions: भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने तुर्किये और अजरबैजान के लिए पैकेज किए निलंबित
ओवैसी के बयानों से साफ है कि वे युद्धविराम को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं. उनका मानना है कि आतंकवाद पर कड़ा रुख जरूरी है, तभी सच्ची शांति संभव है.
-भारत एक्सप्रेस
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…
CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…