आस्था

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा बदलाव, सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता

Weekly Horoscope: इस सप्ताह की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं जो आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के असर डाल सकते हैं. कुछ लोग अपनी जिंदगी में नई दिशा पा सकते हैं को कुछ को संकोच और धैर्य की आवश्यकता होगी. यह सप्ताह (12 मई से 18 मई) वृषभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए अत्‍यंत लाभकारी समय है. ऐसे में चलिए हम आपको राशि के अनुसार बताते हैं इन 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल के बारे में.

मेष राशि

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ अच्छे व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं. हफ्ते के मध्य में आपको कुछ सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. धन संबंधी मामलों के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे. इस हफ्ते आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है. कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है.

वृषभ राशि

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में काम धंधे से संबंधित कुछ परेशानी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं. हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत का ध्यान रखें. अचानक धन लाभ के योग रहेंगे. इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ आपको मिल सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता शुभ फल देने वाला रहेगा.

मिथुन राशि

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है. इस हफ्ते कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. शत्रु पक्ष से आपको थोड़ा सचेत बने रहने की सलाह रहेगी. कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. इस हफ्ते व्यापारिक वर्ग को व्यापार में वृद्धि मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें. इस हफ्ते दैनिक जीवन में अपनी वाणी पर ध्यान रखें.

कर्क राशि

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है. इस हफ्ते संतान की सेहत का ध्यान रखें. इस हफ्ते आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी. इस हफ्ते आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती है. इस हफ्ते आपका मन किसी बात को लेकर परेशान बना रह सकता है.

सिंह राशि

इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा बना रहेगा. इस हफ्ते आपको अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. सेहत को लेकर भी इस हफ्ते आपको थोड़ा सतर्क बने रहने की जरूरत रहेगी. धन संबंधी लाभ आपको इस हफ्ते मिल सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा. संतान संबंधी शुभ समाचार इस हफ्ते आपको मिल सकते हैं. धार्मिक ग्रंथों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

कन्या राशि

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है. संतान के साथ आपके मनमुटाव संभव हैं. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा. कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है. इस हफ्ते आपके जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है. प्रेम प्रसंग के मामलों में कोई नकारात्मक परिणाम आपको मिल सकते हैं. दैनिक बोलचाल में अपनी भाषा का ध्यान रखें.

तुला राशि

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की शुरुआत अच्छी रहेगी. इस हफ्ते पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं. इस हफ्ते आपको अपनी वाणी पर संयम रखना लाभ देगा. हफ्ते के मध्य में कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा. पुराने रुके हुए कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं. धन संबंधी समस्याएं आपकी दूर होंगी. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे परिणाम दे सकता है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है. इस हफ्ते आपका मन किसी अज्ञात भय के कारण परेशान हो सकता है. धन संबंधी मामलों में आपको इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों तथा सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. संतान के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. दैनिक कामकाज को लेकर इस हफ्ते आलस्य से बचने की सलाह रहेगी.

धनु राशि

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है. इस हफ्ते आपके खर्च अधिक मात्रा में बने रह सकते हैं. कामकाज के मामलों में आपको इस हफ्ते अच्छी सफलता मिल सकती है. अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है. इस हफ्ते पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें. भाग्य इस हफ्ते आपके लिए सफलता के नए मार्ग खोल सकता है.

मकर राशि

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा किंतु उनकी सेहत आपको कुछ परेशान कर सकती है. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा. संतान के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें. इस हफ्ते अचानक कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है. यात्रा के योग रहेंगे. सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है. व्यर्थ के कार्यों से दूर बने रहने की सलाह रहेगी.

कुंभ राशि

यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको कुछ दिक्कत मिल सकती हैं. इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपको लोगों का सहयोग कम मिलेगा. इस हफ्ते के मध्य भाग में आपको अच्छा धन का लाभ मिल सकता है. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिलेगी. हफ्ते का अंतिम भाग कुछ खर्च वाला हो सकता है.

मीन राशि

यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है. कामकाज से संबंधित इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं. आलस्य से दूर बने रहने की सलाह रहेगी. छात्र वर्ग का मन इस हफ्ते अपने कार्यों से भटक सकता है. इस हफ्ते क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें. लाभ को लेकर स्थिति बनी रहेगी. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है. भाई-बहनों के साथ तालमेल बना कर चलना उचित रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

1 minute ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

8 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

10 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

26 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

37 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

48 minutes ago