छत्तीसगढ़- मिजोरम में वोटिंग जारी
देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आज (7 नवंबर) से शुरुआत हो चुकी है. सुबह 7 बजे से पहले चरण में मिजोरम और छत्तीसगढ़ में मतदान हुआ. मिजोरम की 40 विधानसभा के अलावा छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई है. मतदान के लिए राज्य में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी. मिजोरम में शाम 5 बजे तक वोटिंग का आंकड़ा 75 फीसदी के पार पहुंच गया था. वहीं छत्तीसगढ़ में इस वक्त तक करीब 71 प्रतिशत वोटिंग हुई है. मतदान के अंतिम आंकड़ों का अभी इंतजार है.
छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित सीटों को लेकर प्रशासन ने खास तैयारियां की थीं. यहां पर बस्तर संभाग में कुल 20 सीटें हैं. जहां पर 12 सीटें अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. छत्तीसगढ़ में 10 सीटों पर 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो 3 बजे तक चली. इसके अलावा बाकी सीटों पर 8 बजे से शुरू होकर मतदान शाम 5 बजे तक चला.
Amit Shah: संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता दावा…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…
Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…