सांकेतिक फोटो
दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस पर छापा मारा. इस छापेमारी के दौरान CBI ने दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी किया. इस कार्रवाई के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
यह मामला रिश्वतखोरी की शिकायत से जुड़ा हुआ है. CBI ने हेड कांस्टेबल संजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोप है कि उसने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के एक मामले में शिकायतकर्ता को फंसने से बचाने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.
सीबीआई के अनुसार, इस मामले की शिकायत 25 नवंबर को दर्ज हुई थी. CBI ने जाल बिछाकर हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा. जांच में सामने आया कि आरोपी संजीव कुमार (एसआई) और किरोड़ीमल (एएसआई), जो एएनटीएफ में तैनात थे, ने शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी.
आरोपी पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच के दरियागंज थाने में तैनात थे. CBI ने इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और जांच शुरू कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…
दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…
Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…