देश

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव में जीत ना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी का खुलासा, पवार फैमिली एग्रीमेंट के कारण हुई हार

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कर्जत जामखेड से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम शिंदे को शिकस्त मिली है. इसको लेकर उन्होंने सोमवार को आईएएनएस से बात की. भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि 1,243 वोटों से वह हारे हैं. कम मार्जिन से हारने के मामले में यह छठे नंबर पर आती है.

उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना

भाजपा नेता ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि अगर वह इस चुनाव क्षेत्र में आते तो उनके भतीजे रोहित पवार चुनाव नहीं जीतते, ऐसे में चुनाव से पहले जो फैमिली एग्रीमेंट हुआ था, उसके तहत अजित पवार ने महायुति का धर्म नहीं निभाया है और उन्होंने अपने भतीजे रोहित पवार को सहयोग किया है.

मेरे साथ धोखा हुआ: भाजपा प्रत्याशी

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव हारने का आज दूसरा दिन है. मैंने मीडिया में कोई बात नहीं रखी है. मुझे जो भी कहना था, मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कह दिया है. सार्वजनिक क्षेत्र से अजित पवार द्वारा ऐसी बात करना उचित नहीं है. मेरे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश हुई है. मैं बहुत कम मार्जिन से चुनाव हारा हूं, मेरे साथ धोखा हुआ है और मुझे बहुत दुख हो रहा है.

महायुति गठबंधन में शामिल पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही थीं, ऐसे में अजित पावर से अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार करने की अपील पर उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कई बार गुजारिश की थी.

दोनों तरफ से फैमिली एग्रीमेंट

भाजपा नेता ने कहा कि अजित पवार के विधानसभा क्षेत्र में रोहित पवार नहीं गए, जिसका मतलब निकलता है कि दोनों तरफ से फैमिली एग्रीमेंट किया गया था. यह धोखा होने के कारण हमारे समर्थकों में आक्रोश है. वे रो रहे हैं, खाना नहीं खा रहे हैं और आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं. यह सब देखकर चुनाव हारने के बाद में कार्यकर्ताओं के बीच नहीं गया.

मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2014 में हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस थे, उनके नेतृत्व में यह सरकार आई थी. साल 2019 में भी उन्हीं को बहुमत मिला था. इस बार भी उनके नेतृत्व में भाजपा को 132 सीट मिली है. वही हमारे नेता और हमारी पार्टी हैं. आगे वह सीएम बनने वाले हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

10 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

15 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

21 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

28 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

34 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

35 minutes ago