देश

Delhi Air Pollution: सांसों में रोज घुल रहा 10 सिगरेट के बराबर जहर, कई जगहों पर AQI हुआ 600 पार, हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक का बढ़ रहा खतरा

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से लोगों का हाल बेहाल है. दिल्ली सरकार ने बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑड ईवन फार्मूला को जहां लागू कर दिया है वहीं हॉटस्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है. पड़ोसी राज्य पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला जो शुरु हुआ है वह अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है, पराली के जलने से होने वाले प्रदूषण को दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की बड़ी वजह माना जाता है. बीएस-III पेट्रोल वाहनों और बीएस-IV डीजल वाहनों पर लगाया गया प्रतिबंध GRAP-4 में जारी है. गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश रोक दिया है.

रोजाना 10-12 सिगरेट इतना जहर जा रहा सांसों में

दिल्ली-NCR की हवा इतनी प्रदूषित हो गई है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हर आदमी रोजाना 10 से 12 सिगरेट पीने के बराबर जितनी प्रदूषित हवा ले रहा है. बीते कुछ दिनों से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) औसतन 450-470 के पार चल रहा है. वहीं कुछ इलाकों में तो यह 600 और 700 भी पार कर चुका है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की पॉल्यूशन (Pollution Limit in Delhi) के लिए बनाई गई सीमा से यह कई गुना ज्यादा है. ऐसे में दिल्ली एनसीआर के अस्पतालों में बीते कुछ दिनों में मरीजों की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ गई है.

वायु प्रदूषण से दिल का दौरा

चिकित्सकों के अनुसार वायु प्रदूषण को मस्तिष्क, सांस और हृदय संबंधी बीमारियों को बढ़ाने वाला कारक माना जाता है. दिल का दौरा पड़ने में मुख्य कारक में शामिल वायु प्रदूषण के उच्च स्तर की वजह से सूक्ष्म कण पदार्थ (पीएम2.5) के उच्च स्तर से एंडोथेलियल डिसफंक्शन और कोरोनरी और प्रणालीगत सूजन में धीमा प्रवाह होता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस और थ्रोम्बस (थक्का गठन) में तेजी आती है. यही जाकर दिल के दौरे का कारण बनता है.

इसे भी पढ़ें: Assembly Election 2023 Voting Live: वोट नहीं डाल पाए मिजोरम के सीएम जोरमथांगा, सामने आई बड़ी वजह

दिल्ली समेत सूचे एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है. समूचे दिल्ली-एनसीआर की हवा इतनी दूषित हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है. आज मंगलवार की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र धुंध की चादर से ढंका नजर आया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अभी भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago